राजभाषा हिंदी,को लेकर कहानी और लेखन प्रतियोगिता के हुए परिणाम घोषित,प्रतियोगिता में मुकेश, अमन और प्रियंका रहे अव्वल

बागपत
विशेष संवाददाता

भारतीय स्टेट बैंक की राजभाषा हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता के परिणाम हुए घोषित

कहानी पूरी करो प्रतियोगिता में मुकेश, अमन और प्रियंका रहे अव्वल, होंगे पुरस्कृत

बागपत। भारत सरकार के गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग द्वारा गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ऑनलाइन माध्यम से कहानी पूरी करो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में केंद्र सरकार के जिला स्तरीय सभी विभागों और बैंकों से अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रविष्टि भेजी।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव प्रकाश माली द्वारा कहानी पूरी करो प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा की गई जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारतीय स्टेट बैंक से मुकेश प्रसाद, नेहरू युवा केन्द्र बागपत से अमन कुमार और केनरा बैंक से प्रियंका राव ने किया। वहीं सांत्वना पुरुस्कार में बैंक ऑफ बड़ौदा से साक्षी गुप्ता व यूबीआई से संकल्प सिंह सेंगर को शामिल किया गया।

विजेताओं को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक में गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र और पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समिति की वार्षिक पत्रिका कालिंदी धारा में भी विजेताओं की कहानी प्रकाशित की जाएगी।

एडमिन

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT