सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल डिब्बा खोला तो उसमें से निकला सांप ये देख डॉक्टरों के उड़े होश,जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार कटिहार
विशेष संवाददाता एवं ब्यूरो

बिहार: सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल, डिब्बा खोलते ही डॉक्टरों के उड़े होश, जानें पूरा मामला

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में एक शख्स अस्पताल में पहुंचा। उसके हाथ में एक गंदा सा प्लास्टिक का डिब्बा था। लोगों ने उसे हल्के में लिया। कुछ लोगों ने सोचा कि वो कुछ काम के लिए आया होगा। जैसे ही उसने कहा कि उसे करैत सांप ने डस लिया है। वो इलाज के लिए आया है। उसके बाद डिब्बा देखते ही डॉक्टरों और नर्सों के होश उड़ गए। सभी उससे दूर भागने लगे। शख्स ने बताया कि उसने काटने वाले सांप को इसलिए पकड़ लिया ताकि डॉक्टरों को जहर को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं हो।

घटना कटिहार जिले के गोवा गाछी की बताई जा रही है। जहां मो. शकूर को गेहूं के खेत में सांप ने डस लिया। उसके बाद उसके पसीने चलने लगे। उसके पैर में सूजन भी आ गई। सांप को पकड़ा उसके बाद मो. शकूर ने तत्काल अपने पास मौजूद कपड़े की मदद से सांप को अपने कब्जे में कर लिया। उसे एक डिब्बे में बंद किया और अस्पताल पहुंच गया। पहले मो. शकूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा। उसके बाद वहां से वो सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल में मो. शकूर की इलाज के साथ झाड़-फूंक भी शुरू हुई। लोगों ने बताया कि दवा के साथ दुआ की भी जरूरत होती है। करैत सांप डिब्बे में रखा हुआ है। सदर अस्पताल में उसे देखने वालों का तांता लग गया। अस्पताल में मो. शकूर का इलाज शुरू हुआ। उसके बाद वो खतरे से बाहर बताया जा रहा था। इस बीच परिजनों ने बताया कि झाड़-फूँक भी जरूरी है। उसके बाद अस्पताल में ही झाड़-फूंक का दौर शुरू हो गया।

पीड़ित स्वस्थ है-डॉक्टर परिजनों की मानें, तो मो. शकूर गेहूं के खेत में गेहूं काट रहा था। इसी दौरान उसके पैर में करैत सांप ने डस लिया। जिसके बाद वो सांप को पकड़ने के बाद भागता हुआ, सबसे पहले अस्पताल पहुंचा। जहां से उसे सदर अस्पताल भेजा गया।चिकित्सकों ने मो. शकूर का इलाज किया है।

बताते चलें कि पीड़ित मो शकूर को दवा दी गई है। उसके अलावा उसकी सलामती के लिए परिजन दुआ भी मांग रहे हैं। साथ ही ओझा-गुनी से उसका झाड़-फूंक भी चला। उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि मो. शकूर के हिम्मत की दाद देनी होगी। उसने काटने वाले सांप को ही पकड़ लिया और उसे डिब्बे में बंद कर दिया। इस तरह की घटना बहुत कम देखने को मिलती है। फिलहाल, मो. शकूर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संवाद: डी आलम शेख

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT