बावपन से ही हिंदू मजहब पसंद था उसे इस कारण हिंदू लड़के के प्यार के चक्कर में घर से भाग कर मंदिर में ब्याह कर अब बन गई रुबीना बेगम से रूबी अवस्थी

यूपी
संवाददाता

मो अरशद

मैं बचपन से ही हिंदू धर्म पसंद करती थी…मेरे गांव में भी हिंदूओं की आबादी ज्यादा थी। उन लोगों की रस्में, त्यौहार मुझे भी देखने का मन करता था, उनको करने का मन करता था। जब मेरी मुलाकात मेरे प्रेमी शेष से हुई तो मैं इन चीजों को और अच्छे से समझ पाईं। कई बार तो शेष त्यौहारों पर मेरे लिए कपड़ें भी लेकर आते थे।

मैं उसको पहनती भी थी। हमें पता था मेरा परिवार इस रिश्ते के लिए कभी तैयार नहीं होगा। तभी हम दोनों मुंबई चले गए थे। हम लोग वहां शादी करने वाले थे लेकिन उससे पहले पुलिस ने हमें पकड़ लिया और वापस बहराइच ले आए। खैर उन लोगों ने हमारी शादी करवा दी है। हम लोग अपने प्यार के लिए कोर्ट तक गए हैं।” ये कहना है रूबीना बेगम से रूबी अवस्थी बनी एक मुस्लिम युवती का।

रूबीना ने गांव के शेष अवस्थी से की शादी

बहराइच की कोतवाली देहात क्षेत्र के शिवपुरा गांव की रहने वाली रूबीना बेगम अब रूबी अवस्थी बन चुकी हैं। रुबीना ने अपने गांव के ही शेष कुमार अवस्थी से शादी कर ली है। अब वो शेष के साथ ही रहने की बात कह रही हैं। बता दें, दोनों की शादी से लड़का पक्ष बहुत खुश है। वहीं लड़की पक्ष नाराज है। हालांकि पुलिस की सुरक्षा में दोनों की शादी 6 जून को एक मंदिर में करवा दी गई है।

15 दिन पहले दोनों शादी करने के लिए गांव से भाग गए थे

बता दें, रूबी और शेष दोनों ही शिवपुरा गांव के रहने वाले हैं। दोनों की मुलाकात लगभग 2 साल पहले हुई थी। रूबी की उम्र 18 साल है और वो बैचलर की छात्रा है। वहीं शेष 21 साल का है और प्राइवेट नौकरी करता है। लगभग 15 दिन पहले दोनों शादी करने के लिए गांव से भागकर मुंबई चले गए थे।

शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को मुंबई से बरामद कर लिया

इस बात की शिकायत लड़की पक्ष के परिवार ने पुलिस से कर दी थी। उन लोगों ने शेष के खिलाफ उनकी बेटी को भगाने का केस दर्ज करवाया था। परिवार का कहना था उनकी बेटी नाबालिग है और शेष उसको बहला फुसलाकर ले गया है। गांव में माहौल तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने दोनों को मुंबई से बरामद कर लिया। उसके बाद युवती को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। वहीं लड़के को पुलिस हिरासत में रखा गया।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT