ख़ुद जब थानेदार ने अपनी गाड़ी से मरीज को पहुंचाया अस्पताल, वरना ?

IMG-20180727-WA0256

मुंबई.

मुम्बई के चेम्बूर इलाके में मौजूद आर.सी.एफ पुलिस थाने में मानवता की मिसाल देखने को मिली।

पुलिस थाने में एक महिला अपने पारिवारिक विवाद के निपटारे लिए आयी थी, लेकिन विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि महिला गश खाकर जमीन पर गिर गयी।

इतने में कुछ लोगो ने एम्बुलेंस बुलाने की कोशिश किया लेकिन एम्बुलेंस आने तक महिला की तबियत और भी ज्यादा बिगड़ सकती थी।

इसीलिए मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीकांत देसाई ने एम्बुलेंस का इन्तेजार ना करते हुए अपनी गाड़ी में महिला को अस्पताल ले जाने का आदेश दिया जिससे महिला को समय पर अस्पताल पहुचाया गया और समय पर इलाज हुआ। अब महिला की तबियत सही है।
मुम्बई पुलिस अपने नकारात्मक छवि से हमेशा से सुर्खियों में रहती है।

आज की घटना को अगर देखा जाए तो मुम्बई पुलिस में अब भी मानवता छवि वाले पुलिस कर्मी मौजूद है।
आज इस मुम्बई पुलिस द्वारा मदद के लिए एक सेल्यूट तो बनता है ना।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT