युवा आर्टिस्ट एवं पर्यावरणविद सूरज साहनी

मऊ के होनहार युवा आर्टिस्ट और पर्यावरणविद सूरज साहनी को इंडियन अचीवर्स फोरम ऑफ एक्सीलेंस रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित, देखे…

मऊ, उत्तर प्रदेश के युवा आर्टिस्ट व पर्यावरणविद सूरज साहनी को यूथ ट्रांसफॉर्मिंग नेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। सूरज साहनी निरंतर कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे है।

मऊ, उत्तर प्रदेश। जिले के होनहार युवा आर्टिस्ट एवं पर्यावरणविद सूरज साहनी ने अपने नाम एक और उपाधि की है जिससे उन्होंने जिले का नाम रोशन किया। इंडियन अचीवर्स फोरम ऑफ एक्सीलेंस रिकॉर्ड्स द्वारा यूथ ट्रांसफॉर्मिंग नेशन श्रेणी में सूरज साहनी का चयन कर उनकी रचनात्मक प्रतिभा और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए सम्मानित किया गया। सूरज साहनी विगत कई वर्षों से कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे है जिसके लिए नेहरू युवा केन्द्र सहित विभिन्न संगठनों द्वारा पुरस्कृत हो चुके है। वर्तमान में सूरज, महाराजा सुहेलदेव स्टेट यूनिवर्सिटी से बीए की शिक्षा ग्रहण कर रहे है।

अगर बात करे उनके कला संग्रह की तो सूरज साहनी अभी तक 500 से अधिक चित्र बना चुके है जिसमें स्केच, पेंटिंग सहित विभिन्न प्रकार के चित्र शामिल है। हाल ही में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भी सूरज साहनी ने जिले का प्रतिनिधत्व किया और अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में जिले का नाम रोशन कर चुके है। सूरज साहनी जैसे युवाओं के प्रयासों से लोग जागरूक हो रहे है जिसके लिए संस्थान ने पुरस्कार के लिए चयनित कर सम्मानित किया।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT