यहां तो पुलिस और डकैतों के बीच मचा घमासान, बम का रिप्लाई गोली से देकर एनकाउंटर में मारे गए दो अपराधी

बिहार

संवाददाता

बिहार में डकैतों और पुलिस में एनकाउंटर, बम का जवाब गोली से और दो अपराधी हो गए ढेर

बिहार : मोतिहारी एसपी ने बताया कि डकैती की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम भेजी गई। डकैत पूरी तैयारी में आए थे। वो गैस कटर से लेकर खनती टांगी, बम लेकर पहुंचे थे। पुलिस जैसे वहां पहुंची पुलिस टीम पर बम से हमला कर दिया।

मोतिहारी पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई। यह करीब एक घंटे तक चला, इसमें डकैतों ने 14 से अधिक बम धमाके किए। वहीं पुलिस की ओर से करीब 25 राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है। इसमें दो डकैत की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन डकैत घायल हो गए। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पुरणहिया की है। बीते इतवार मध्य रात्रि लगभग दो बजे के दरमियान अरुण सिंह के घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक घर में डकैती करने आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची।

अचानक डकैतों ने पुलिस पर बम से हमला कर दिया। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिलसकर्मियों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना स्थल पर अभी भी जिंदा बम पड़े हुए हैं, खून के धब्बे भी दिखे।
इसके बाद मोतिहारी एसपी ने फौरन सदर एएसपी राज के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इसके उपरांत टीम फिर से गांव पहुंची। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में दो डकैत की मौत हो गई। वहीं पुलिस मुठभेड़ स्थल की घेराबंदी कर पुलिस कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है। मुठभेड़ स्थल के कुछ एरिया में अभी भी जिंदा बम पड़े हुए हैं और खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं।
खून के धब्बे नेपाल बॉर्डर तक दिखाई दे रहा है। पुलिस टीम ने बम स्क्वायड को बुलाया है

जख्मी जवान का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

डकैतों के बम से घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल में 45 वर्षीय बलराम सिंह, 24 वर्षीय सुभम कुमार, तथा25 वर्षीय बिट्टू कुमार शामिल हैं। इधर, पुलिस की गोली से मृतक डकैतों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही उसकी पहचान करने में जुटी है।

नेपाल पुलिस से संपर्क कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा समेत सदर एएसपी राज, सिकरहना, अरेराज एसडीपीओ के साथ घोड़ासहन, चिरैया, मुफ्फसिल, पिपरा कोठी, ढाका, बंजरिया सहित कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। एसपी ने बताया कि डकैती की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम रवाना की गई। डकैत पूरी तैयारी में आए थे। वो गैस कटर से लेकर खनती टांगी, बम लेकर पहुंचे थे। पुलिस जैसे वहां पहुंची पुलिस टीम पर बम से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई इसमें दो डकैतों की मौत हो गई। यह नेपाल सीमा दो किलोमीटर पहले की घटना है। सीमा के तरफ से खून गिरा हुआ है। जिससे साफ हो रहा है कि और लोग भी घायल है। नेपाल पुलिस से संपर्क कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

साभार; डी आलम

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT