भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल दमुआ के नेतृत्व में मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल में कार्यों को लेकर रामपुर इलाके के ग्राम चौमाऊ में हुआ जन चौपाल का भव्य आयोजन

दमुआ
संवाददाता

भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल दमुआ के नेतृत्व में मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल मे कार्यों को लेकर रामपुर झेत्र के ग्राम चउमऊ में हुआ विशाल जन चौपाल का आयोजन

बड़ी संख्या मे कांग्रेस छोड़ भाजपा मे शामिल हुए लोग।
जुन्नारदेव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आशीष ठाकुर पंद्राम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा युवाओ ने।

जन चौपाल में आई ग्राम की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण किया एवम विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की अपील की
बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं ,बहनों,बुजुर्गो एवम युवाओं की संख्या ने भाजपा को दिया बड़ा जन समर्थन।

वर्तमान जुन्नारदेव विधायक से लगाई कई बार गुहार।विधायक द्वारा नहीं सुनी ग्रामीणों की समस्याए।
जुन्नारदेव विधानसभा के ग्राम पंचायत चउमऊ में आयोजित विशाल जन चौपाल में मुख्य रूप से जुन्नारदेव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आशीष ठाकुर पंद्राम जी,वरिष्ठ भाजपा नेता किशन देशमुख जी,ग्राम सरपंच गुल्लू लोबो जी,युवा मोर्चा विधानसभा प्रभारी सूरज चौधरी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल राजपूत जी,महामंत्री कार्तिक श्रीवास्तव,संतोष यदुवंशी,भाजपा नेता प्रदीप यादव जी,नितेश चौहान जी,राहुल साहू जी,भूरा राठौर जी,ताहिर अंसारी जी, मोटू बंदेवार जी,प्रीतम जी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाद
. मनोज डोंगरे

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT