बिहार की इस बेटी ने कर दिखाया ऐसा कमाल, बनी सिवान जिले की पहली मुस्लिम पायलट

सिवान
विशेष संवाददाता एवं ब्यूरो

बिहार की बेटी सादिया परवीन ने किया कमाल, बनीं सिवान जिले की पहली मुस्लिम पायलट

सिवान: कोशिश करनेवालों की कभी हार नहीं होती बिहार के सिवान जिले की सादिया परवीन ने एक बार ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह जिले की पहली मुस्लिम महिला पायलट बनीं हैं। सादिया ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से पायलट ट्रेनिंग ली है।

सादिया ने बताया कि उनका बचपन से ही एक सपना और शौक था कि वो प्लेन उड़ाएं। अब ये सपना सच हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता भी एक किसान हैं और उन्होंने हमेशा उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है। सादिया ने बताया कि उन्होंने कोलकाता से पढ़ाई पूरी करने के बाद UAE में दो साल तक पायलट ट्रेनिंग ली। अब वह एक लाइसेंस प्राप्त पायलट हैं।

रघुनाथपुर प्रखंड के मियाताड़ी की मूल निवासी हैं सादिया

सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के मियाताड़ी की रहने वाली सादिया परवीन फिलहाल कोलकाता में रहती है। हालांकि पैतृक गांव में उनका आना-जाना लगा रहता है। गांव में मां-पिता और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। सादिया के पिता बिजनेस मैन हैं। सादिया की सफलता से उनके परिवार और पूरे जिले में खुशी की लहर है। उनके माता-पिता ने कहा कि वे अपनी बेटी पर बहुत गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि सादिया की सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान भरना चाहती हैं सादिया परवीन

बताते चलें कि सादिया ने कहा कि वह एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान भरना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहित करना चाहती हैं कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। बता दें, सादिया अभी डोमेस्टिक प्लेन उड़ा रही है।सादिया की सफलता महिलाओं के लिए एक मिसाल है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकती हैं। उन्होंने एक ऐसा क्षेत्र चुना है, जो आमतौर पर पुरुषों का माना जाता है। सादिया की सफलता से अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा आगे बढ़ें। और अपने सपनो को साकार बनाने की कोशिश करे।

संवाद: डी आलम शेख

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT