राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया गया सोनपूर स्थित में महाकाल पथ और नगर एकत्रीकरण का भव्य आयोजन

छिंदवाड़ा
वरिष्ठ संवाददाता
मनोज डोंगरे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सोनपुर मे हुआ महाकाल पथ व नगर एकत्रीकरण

छिंदवाड़ा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छिंदवाड़ा द्वारा नगर के सोनपुर बस्ती में महाकाल पथ संचलन व एकत्रीकरण का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के स्वयंसेवक शामिल हुए संचलन सोनपुर मल्टी ग्राउंड से प्रारम्भ होकर हनुमान मंदिर – काली मंदिर – A7 ब्लॉक – यादव होटल – आंगनवाडी – संस्कार इंटरनेशनल स्कूल – जमाई नगर मंच – प्राथमिक शाला सोनपुर – पंचायत भवन – पानी टंकी – झील मोहल्ला – शिव मंदिर मोराची फार्मेसी – पानी टंकी – ग्राम पंचायत – मल्टी ग्राउंड मे पहुंचकर संचलन का समापन किया गया।

संचलन के पश्चात् राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छिंदवाड़ा के माननीय विभाग संघचालक भजनलाल चोपड़े ने छिंदवाड़ा नगर मे कार्य विस्तार की दृष्टि से नगर मे कुछ कार्यकर्त्ताओ को विभिन्न दायित्व दिए। जिसमे जयकुमार वर्मा नगर शारीरिक प्रमुख, कमल अमुळे नगर सह शारीरिक प्रमुख, आकाश सोनी नगर सह बौद्धधिक प्रमुख, मनोज आरगुड़े नगर सह व्यवस्था प्रमुख, हरिशंकर ठाकुर नगर सायं भाग कार्यवाह, सन्देश लिल्हारे नगर संपर्क प्रमुख, दिलीप यादव नगर सह प्रचार प्रमुख, अनुज चौकसे, नगर सामाजिक समरसता प्रमुख, रमन गुप्ता नगर कुटुंब प्रबोधन प्रमुख, प्रेमचंद बड़गैया नगर पर्यावरण व जल संरक्षण प्रमुख, सुरेन्द्र विनोदे नगर घोष पालक, हरी आम्रवंशी नगर घोष प्रमुख, शिवम बागड़े नगर सह घोष प्रमुख, शिवांश साहू नगर महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख, अनिरुद्ध देशवाड़े नगर सह महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख, आकाश पटेल नगर join rss प्रमुख, कपिल मंडले षष्ठी माता उपनगर कार्यवाह, शिव बेलवंशी षष्ठी माता सह उपनगर कार्यवाह, लोकेश मालवी चन्दननगर सह उपनगर कार्यवाह, विशाल साहू संकट मोचन सह उपनगर कार्यवाह, अनिल फरकारे षष्ठी माता उपनगर प्रचार प्रमुख, अंशुल शक्रवार गुलाबरा बस्ती प्रमुख, अरुण साहू बरारीपूरा बस्ती प्रमुख, मनोज ठाकरे बरारीपूरा सह बस्ती प्रमुख, सुभाष जावरे खजरी सह बस्ती प्रमुख, दीपक सेमेकर विवेकानंद बस्ती प्रमुख, रामराज बघेल समर्थ शाखा मुख्य शिक्षक, संदीप सावले समर्थ शाखा कार्यवाह का दायित्व की घोषणा की गई।

इसके पश्चात् राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग समरसता प्रमुख संजय बैस का बौद्धिक हुआ उन्होंने राष्ट्र व राष्ट्रीयता, धर्म व संस्कृति, पर्यावरण व अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक भजनलाल चोपड़े,माननीय नगर संघचालक काशीनाथ डिगरसे, मुख्य अतिथि रंजीत जी, मुख्य वक्ता संजय बैस व सभी संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT