देश हित में क्या क्या न किया, पुर्तगालियों से छीन कर देश में शामिल किए गए गोवा का मंजर सभी को खुशनुमा लगता है लेकिन इन्हे नेहरूजी अच्छे नही लगते क्यों?
विशेष संवाददाता एवं ब्यूरो
कुछ अटपटे अहम सवाल है देश वासियों से कि
कुछ लोगो को नेहरू से इतनी नफरत क्यों है भाई…?
देश के कुछ नेताओं व अंधभक्तों की नेहरू के बारे में कुत्सित एवं विकृत मनोस्थिति!
विदित हो कि
नेहरू द्वारा बसाया देश का पहला वेलप्लांड शहर चंडीगढ़ तो अच्छा लगता है, पर नेहरू नहीं।
नेहरू द्वारा बनवाया गया देश का नम्बर वन चिकित्सा संस्थान एम्स तो अच्छा लगता है, लेकिन नेहरू नहीं?
नेहरू द्वारा बनवाए गए देश के 12 प्रीमियर मेडिकल संस्थान पीजीआई तो अच्छे लगते है, लेकिन नेहरू नहीं।
नेहरू द्वारा बनवाया गया उस समय का दुनिया का तीसरे नम्बर का सबसे बडा बांध भाखडा बांध तो अच्छा लगता है, लेकिन नेहरू जी अच्छे नहीं लगते।
नेहरू द्वारा बनवाये गये देश के दूसरे नम्बर के सबसे बड़े बांध, सरदार सरोवर में पटेल की 3000 करोड़ की, दुनिया की सबसे विशालकाय मूर्ति लगवाना तो अच्छा लगता है, लेकिन नेहरू से मोहब्बत नहीं।
नेहरू द्वारा गठित हिंदुस्तान एरनोटिक्स लिमिटेड जिसने देश के लिए हजारों हेलिकॉप्टर, लड़ाकू जहाज बनाए तो अच्छा लगता है, लेकिन नेहरू नहीं।
नेहरू द्वारा शुरू की गयी देश की पहली टेलीफोन कम्पनी जिसे मोदी ने बर्बाद कर दिया है बीएसएनएल तो अच्छी लगती है, लेकिन नेहरू नहीं।
नेहरू द्वारा गठित इसरो से चन्द्रयान छोड़ना तो अच्छा लगता है, लेकिन नेहरू नहीं।
नेहरू द्वारा बनाये गये भाभा अटोमिक रिसर्च सेंटर द्वारा बनाए गये बम से परमाणु विस्फोट कर, पाकिस्तान को धमकाना तो अच्छा लगता है, लेकिन नेहरू नहीं।
नेहरू द्वारा बिछाया गया दुनिया का तीसरे नम्बर का सबसे बडा रेल नेटवर्क सभी को अच्छा लगता है, लेकिन नेहरू नहीं।
नेहरू द्वारा गठित नौ नवरत्न कम्पनियों जिन्हे मोदी ने बर्बाद कर दिया है, जिनमे स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड, ओएनजीसी मुख्य है इन्ही कम्पनियों ने देश के विकास की नींव रखी, ये कम्पनियां तो अच्छी लगती हैं, लेकिन नेहरू नहीं।
नेहरू द्वारा मैनेंजमेट शिक्षा को बढावा देने के लिए बनवाए गए दुनिया के टाॅप संस्थानों मे शामिल IIM’s संस्थान अच्छे लगते हैं, लेकिन नेहरू नहीं।
इंजीनियरिंग शिक्षा को बढावा देने के लिए नेहरू द्वारा बनवाए गए देश के प्रीमियर इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान IIT’s अच्छे लगते हैं, लेकिन नेहरू नहीं।
नेहरू द्वारा पुर्तगालियों से छीन कर देश मे शामिल किये गये गोवा में घूमने जाना तो अच्छा लगता है, लेकिन नेहरू नहीं।
नेहरू द्वारा भारत मे शामिल किए गये कश्मीर में पर्यटन करने जाना तो अच्छा लगता है, लेकिन नेहरू नहीं।
सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज तो अच्छी लगती है, लेकिन उसी फौज मे नेहरू के नाम पर सुभाष चन्द्र बोस द्वारा बनाई गई नेहरू ब्रिगेड नहीं। ऐसा क्यों?
भगत सिंह तो अच्छे लगते हैं, लेकिन भगत सिंह द्वारा नेहरू पर कीर्ति मैगजीन मे लिखा गया लेख अच्छानहीं?
अंग्रेजों को छः माफीनामे लिख कर रिहा होने वाला माफीवीर सावरकर तो अच्छा लगता है, लेकिन कभी भी अंग्रेजों के आगे ना झुकने वाला नेहरू नहीं!
नेहरू द्वारा बनाया गया ये महान देश तो अच्छा लगता है, लेकिन नेहरू जी अच्छे नहीं लगते?
संवाद:पिनाकी मोरे