चर्चित प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी जी का बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिन, बना चर्चाओं का विषय।

जुन्ननारदेव

संवाददाता
तकीम अहमद

सर्व चर्चित प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी जी का बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन*
मीडिया संगठन जिला इकाई छिंदवाड़ा द्वारा मनाया गया प्रसाद सोनी प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिवस।

जन्म दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रजुन्नारदेव में मरीजों को वितरित किए गए फल एवं बिस्किट।

जुन्नारदेव -रविवार को मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी के जन्मदिवस के उपलक्ष में मीडिया संगठन जिला इकाई छिंदवाड़ा एवं ब्लॉक इकाई जुन्नारदेव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिवस सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया।

जहां उक्त अवसर पर मीडिया संगठन के जिला अध्यक्ष मनेश साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज सिंह राजपूत, संभागीय महासचिव आबिद खान एवं जुन्नारदेव ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल की अगुवाई में मीडिया संगठन के पत्रकारों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव पहुंचकर मरीजों से उनका हाल-चाल जान कर उन्हें बिस्किट एवं फल का वितरण हर ब्लाक में किया गया।

इस दौरान मीडिया संगठन के संतोष आमरे, ओमकार खातरकर, राकेश यादव, अनंत बनर्जी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ एवं मीडिया संगठन के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस जन्मदिन को बहुत ही सराहा जा रहा है।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT