क्या है दमुआ घमासान ग्रुप की उपलब्धि,घमासान ग्रुप की जितनी प्रशंसा की जाए कम है?
दमुआ
स्वंवाददाता
तकीम अहमद
दमुआ घमासान व्हाट्स एप ग्रुप समूह के सभी सदस्यों द्वारा समय-समय पर सराहनीय कार्य किया जा रहा है जैसे पूर्व में लाक डाउन के समय मरीजों के लिए अनेकों विशेष सामग्री भेंट की गई तथा इस भीषण गर्मी में दमुआ घमासन व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने दो बड़े कूलर प्रदान कर जो मरीजों की सेवा की है।
उनके जज्बे को दमुआ की जनता जनार्दन ही नहीं दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों को दमुआ अस्पताल मे लाक डाउन मे आक्सीजन की कमी नहीं हुई इसका सबसे ज्यादा श्रेय दमुआ घमासान ग्रुप को जाता है। क्योंकि यही ग्रुप था जो ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए ग्रुप में चंदा इकट्ठा करके ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी को पूरा किया गया समय समय पर बहुत सी जरूरतों को सब ग्रुप वालों से कलेक्शन करके कभी ऑक्सीजन सिलेंडर एवं दवाइयां जो नहीं मिल पा रही थी को नवीन खूंगर(टिल्लू सेठ )ने पता किये कि ये दवाईया कहा से उपलब्ध होंगी?
इस की व्यवस्था बनाकर दवाईया भी उपलब्ध ।की गई और जरूरत के हिसाब से ग्रुप के सदस्यों द्वारा लकडाउन के दौरान दी गई बहुत सी सहायता एवं अभी अभी गर्मी को देखते हुए मरीजों के लिए दमुआ घमासान ग्रुप द्वारा फिर दो बड़े कूलर दिए गए है। यही उपलब्धियो के लिए दमुआ का ये ग्रुप मशहूर होता नजर आ रहा है।
इस ग्रुप के एडमिन भाई शेख मुन्तज़िर उर्फ़ (मुंता भाई )जो हमेशा अच्छे कार्य करते रहते है। जिन्हे इन्ही के अच्छे कामो के लिए जाना जाता है एवं ग्रुप के सभी सदस्यो का पूरा सहयोग बना रहता है जो। कि इस प्रकार सेवा करते रहते है।