क्या कुछ कह रहा है,आज का दिन ?किस लिये कितनो का होगा फायदा ,नुकसान आपस मे मारपीट, किन चीजों से रहना होगा होशियार , वरना क्या होगा? बस सबसे बेहतर है ,जानिए आज के राशि फल का फल सफा !

images(47)

रिपोर्टर.

8 फरवरी 2018 बृहस्पतिवार !

मेष दैनिक राशिफल:
मेष राशि वाले लोगों को आज के दिन अपने वाणी पर काबू रखने की जरूरत है।
आज परिश्रम की अधिकता के वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
परिवार में भी किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आय से अधिक व्यय होने की संभावना है।
यात्रा करना अर्थ लाभ से परिपूर्ण रहेगा। इस समय जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।वृषभ दैनिक राशिफल:
वृषभ राशि वाले लोगों को आज परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा।
आज आप नए भवन एवं वाहन का सुख उठा सकेंगे।
आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। यात्रा करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
आपके धार्मिक कार्य संपन्न होंगे, इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। नौकरी एवं व्यापार के क्षेत्र में भी तरक्की प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल:
मिथुन राशि वाले लोगों की आज सामाजिक कार्यों में रुचि कम ही रहेगी।
आपके विचारों में नकारात्मकता झलकेगी।
विरोधी पक्ष सक्रिय रहेंगे, इस वजह से आपकी चिंता बढ़ेगी। लेकिन व्यापार अच्छा चलेगा।
और आप आज दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे, उनके साथ दिन मनोरंजक बीतेगा।
कर्क दैनिक राशिफल:
कर्क राशि वाले अपने कार्य क्षेत्र में सभी रुकावटों को दूर करते हुए आगे बढ़ेंगे।
आज के दिन आपकी वाक्-शैली अच्छी रहेगी, जिस वजह से आप दूसरों की मन को आसानी से जीत लेंगे। आज अधिकारी वर्ग के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।
कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल:

सिंह राशि वाले आज पारिवारिक कार्य में सहयोग करेंगे।
आप की व्यवसायिक योजना भी आगे बढ़ेगी। आपके अंदर आज आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होता रहेगा।
यात्रा के दौरान आप किसी प्रभावशील व्यक्ति से मिल सकते हैं।
जो आपको लाभ के अवसर प्रदान करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल:
कन्या राशि वाले लोग किसी अनजानी समस्या से आज अचानक ही गिर जाएंगे मित्रों के सहयोग से आज आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
आज आध्यात्मिक और दर्शन में आपकी रुचि बनी रहेगी।
तुला दैनिक राशिफल:
तुला राशि वाले लोगों को सरकारी कार्य में सफलता प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष थोड़ा सा प्रभावित होगा।
आप नई योजना पर विचार कर सकते हैं।
फिलहाल स्वास्थ्य की ओर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल:
वृश्चिक राशि वाले लोगों के उच्च अधिकारी आज उनसे प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने का अवसर मिलेगा।
आप भूमि तथा वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल:

धनु राशि वाले लोगों की कारोबार के प्रति आज रुचि बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा की जायेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रेम, मधुर बने रहेंगे। आपको वाद-विवाद से बचने की जरूरत है।

मकर दैनिक राशिफल:
मकर राशि वाले लोग आज ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की करेंगे। संपत्ति के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में रहेगा।
शत्रु वर्ग के लोग आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजक चीजों में वक्त बितेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल:
कुंभ राशि वाले लोगों की आज भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना है।
लेकिन कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष मएं रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा।
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। इससे आप शांति का अनुभव करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल:
मीन राशि वाले लोगों के भौतिक एहसान के साधनों में वृद्धि होगी। इस समय सहयोगी आपसे मदद की अपेक्षा करेंगे।
पारिवारिक वातावरण सुख और शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। प्रेम-प्रसंगों में आपको सफलता मिल सकती है !

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT