सुहारत में घूंघट उठाते ही उड़े दूल्हे राजा के होश! देखें क्या हुआ ?

गोपालगंज ( बिहार)

सुहागरात में जब दूल्हे राजा ने दुल्हन घूंघट उठाया ग तो दूल्हे के पांव की जमीन खिसक गई और फिर

गोपालगंज (बिहार): शादी के बाद की पहली रात यानी सुहागरात हर जोड़े के लिए खास और सुहाना मंजर होता है। शादी के बंधन में बंधे दूल्हे राजा को सुहागरात के दौरान दुल्हन का रूप देख पैरों तले जमीन खिसक गई।
दूल्हे को जब पता चला कि उसकी दुल्हन किन्नर है, तो उसके होश ही उड़ गए। रात में लड़के ने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन सुबह होते ही उसने परिजनों को लड़की के किन्नर होने की जानकारी दी।

उसके बाद लड़की के पिता को इस बारे में बताया गया। जानकारी मिलने के साथ ही लड़की के घर वाले हरवे-हथियार के साथ पहुंचे और अपनी बेटी (किन्नर) और उसे मिले लाखों के जेवर, गिफ्ट सबकुछ उठाकर चले गए।

डर के मारे लड़का पक्ष के लोग कुछ बोल तक नहीं पाए। जाते-जाते लड़की वालों ने धमकी दी कि किसी ने इस मामले में पंचायती की कोशिश की, तो उसकी खैर नहीं। पीड़ित युवक ने सीजेएम चंद्रमणी कुमार की कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर इंसाफ की अपील की है।

ऐसा बताया जाता है कि बरौली थाना के रूपनछाप गांव के रहने वाले अरुणेश कुमार की शादी सिधवलिया के एक गांव में हुई थी। पूरे रस्मों रिवाज के साथ तिलक समारोह हुआ, फिर लड़की वालों के यहां धूम धाम के साथ बारात गई थी। इस मामले में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाकर मुकदमा दायर किया गया है। घटना बिहार के गोपालगंज जिले की है।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT