सपा नेता आज़म खान ने योगी सरकार पर क्यो बोला हमला ?

images(36)

रिपोर्टर.

लखनऊ 6 जनवरी हज हाउस की दीवारों को भगवा रंग से पेंट कराए जाने पर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर हमला बोला है।
पार्टी ने कहा कि यदि इसी तरह चलता रहा तो एक दिन हर चीज भगवा रंग में रंगी नजर आएगी।
पार्टी के सीनियर लीडर आजम खान ने कहा, ‘किसी दिन हम देखें कि मस्जिदों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है।

हमारे कपड़ों का रंग भी भगवा किया जा सकता है।
हमारी पत्नियों और बच्चों को घर से निकालकर उन्हें भगवा पहनाया जा सकता है।

यदि धार्मिक मान्यताओं पर प्रहार किया गया तो पिछले शासकों की तरह ही परिणाम भोगना पड़ सकता है।’
यही नहीं आजम खान ने कहा कि इस साल पहले की तुलना में हाजियों की संख्या में भी कमी आई है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए भी सरकार जिम्मेदार है।
आजम ने कहा, ‘पहले हमें भारत सरकार से हज कोटे को बढ़ाने की मांग करनी पड़ती थी।
लेकिन यह पहला मौका है, जब बहुत कम संख्या में लोग हज करने जा रहे हैं। उन्हें लगता है कि वे सुरक्षित नहीं हैं।

इससे पहले शुक्रवार को सुबह लखनऊ स्थित हज हाउस की दीवारें भगवा रंग में पुती नजर आई थीं।
भगवा रंग को हिंदुत्व का प्रतीक माना जाता है और कुछ लोग उसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस से भी जोड़कर देखते हैं।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT