यूपी विधान मंडल मानसून सत्र में सिर्फ पहली बार होगा आज का दिन महिला विधायको के नाम जाने क्यों,

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र में का आज का दिन महिला विधायको के लिए यादगार बनने जा रहा है। पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में ऐसा सत्र होगा जिसमें एक दिन सिर्फ महिलाओं के नाम होगा। विधानमंडल के मानसून सत्र का आज ब्रहस्पतिवार को चौथा दिन है।

आज महिला विधायकों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। आज सदन में सभी विधायकों को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। मानसून सत्र में आज का दिन महिलाओं के नाम रहेगा। आज सत्र में सभी विधायकों को उपस्थित रहने को कहा गया है। आज के दिन सदन में बोलने का अवसर सिर्फ महिला विधायकों को दिया जाएगा।

प्रत्येक महिला सदस्य को न्यूनतम तीन और अधिकतम आठ मिनट तक का वक्त दिया जाएगा।इस दिन को खास बनाने के लिए 150 महिलाओं को कल विधानसभा में आमंत्रित किया गया है।

महिला विधायकों को सुनने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश माहाना ने KGMU से महिला डॉक्टर, AKTU से महिला शिक्षक विधि विश्वविद्यालयों से क़ानून की पढ़ाई करने वाली महिलाओं को सदन में आमंत्रित किया है। इन सभी महिलाओं को विधानसभा मंडप की 4 दर्शक की दीर्घाओं में बिठाया जाएगा।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT