चांदी काट रहे क्लब जुगार माफियाओं का पुलिस पर पलड़ा भारी, शरारती तत्वों को पुलिस के वरदान ?

images29

 अब्दुल हामिद अशरफी ,

अवैध  क्लब की आड़ में धडल्ले से चल रहा है  सट्टा, जुआ,  शराब चरस गांजा और अफीम , का धंधा ।

यहाँ पुलिस को ताक पर रख कर  सोशल  क्लब की आड़ में धड़ल्ले से चल रहा है जुए का अड्डा,  पुलिस कार्रवाई से परे है ! दिए जा रही है  संरक्षण। सख्त कार्रवाई की है दरख्वास्त

माननीय  उच्च न्यायालय,  महाराष्ट्र  के गृह मंत्री  एवम् मुख्या मंत्री  तथा राज्य के  राज्यपाल द्वारा तमाम पुलिस प्रशासन को   ला एन ऑर्डर  के  बारेमे  दिए गए सख्त आदेशों  की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते हुए राम नगर डोम्बिवली   पुलिस स्टेशन   की  मिली भगत से     डोम्बिवली पूर्व, फड़के मार्ग  पर स्थित  म्हात्रे बिल्डिंग के पहले मंज़िले पर  स्थित म्हात्रे मित्र मंडल  तथा सुंदरम  नाम से    अवैध    सोशल क्लब चल रहा  है।

बता दें  कि उक्त   क्लब् में लगभग 8 से 10 टेबल्स बिठाकर 3,13,21,और 27 पत्ती   रम्मी  गेम पर रूपया 5 , 10 और 20  पॉइंट का जुगार सुबह शाम और रात भर  धडल्लेसे चलाया जा रहा है।  लेकिन पुलिस बेखबर है!

इसी तरह डोम्बिवली पूर्व श्टेशन रोड रेलवे स्टेशन के सामने व निकट  साई पूजा बार के पीछे जुगार माफिया नितिन  और   शेखर  द्वारा स्थानीय पुलिस की मिलीभगत में जुगार क्लब चलाया जा  रहा है।  यहाँ भी  रम्मी गेम की आड़ में 5,10 और 20 रूपया पॉइंट जुगार  फल फूल रहा है।

गौर तलब रहे कि किसी भी सोशल क्लब को  कानूनन  चलाने  के  लिए  माननीय हाईकोर्ट,  पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर , चेरिटी कमिश्नर, ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर,बीएमसी कमिश्नर, फायर ब्रिगेड तथा, PWD द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र का होना अति आवश्यक है ।

जिस में साफ़   तौर से  निर्देश देते हुए  सूचित किया  गया है कि सोशल क्लब या मित्र मंडल जैसी जगह   पर चुनिंदा परिचित व वरिष्ठ  लोग या सदस्य  है उन्हें मनोरंजन  या ताश के  गेम खेल ने की और क्लब में आने जाने और बैठने की इजाज़त है,।

किसी   अपरिचित लोगो को  बिलकुल मना है । ओ भी कुछ ही सिमित समय में  बिना जुगार और बिना कोई केश रकम के मनोरंजन कर सकते है।

लेकिन   यहाँ तो दिन रात  में  सेकड़ो अपरिचित  मेम्बरर्स, जुआरी , मवाली,  उचक्के और नशेड़ियों का हुजूम लगा रहता है।

हर वक्त जुए  के गेम में  लाखो रुपये  की हारजीत  का जुगार  चलाया जा रहा है।

और तो और सोशल क्लब की आड़ में विदेशी   शराब खान पान ,    सहित   अफीम  चरस और  गांजे का भी  गोरख धंधा चल  रहा  है  इस  कारण  हर समय यहाँ  कायदे कानून  को ठेंगा दिखाकर  जुआरियो की भीड़ में  खास तौर से शरारती तत्व भी फल फूल रहे है। क्षेत्र में हर दिन भारी जमावड़ा लगने लगा है ।

दूसरी तरफ डोम्बिवली रेलवे स्टेशन मौजूद होने के कारण  सुबह शाम देर  रात तक लाखो पैसेंजर्स ,और आम लोगों की   भीड़ लगी रहती है।

ऐसे मे   इलाके में चोरिया, चैन स्नेचिंग, फिरौती     डाकाज़नी , लूटमार सेंध मारी ,  हाफ तथा फुल मर्डर्स, मारपीट ,अपहरण, खूनखराबा, धमकी, रंगदारी , महिलाओंसे छेड़ खानी और रेप  जैसी कई  खतरनाक वारदाते बढ़ती जा रही है  और ये सिलसिला आम है।

जिसे रोक  पाना  पुलिस के लिए मुश्किल  ही नही बल्कि नामुमकिन है?

सूत्रों से पता चला है कि दोनों क्लब  संचालक  व मालिक असामाजिक तत्वो  में शामिल  है  उनके  पास  पाले हुए आपराधिक तत्व  के गुंडे भी है , काला  धन भी मौजूद है  । पुलिस  को अपनी जेब में  तथा  मुट्ठी  में रखने की भाषा का इस्तेमाल करते है।

गलती से    शिकायतकर्ता  अगर उनके  हत्थे   चढ़ गए तो  पागल कुत्तों की तरह  उन पर झपट पड़ते है और   बुरी तरह मारपीट को अंजाम देते है!

यूँही नही  शिकायतकर्ताओ को फंसा कर  झुटे इलज़ाम  में पुलिस  के हवाले कर देते है  ।

क्लब माफियाओं का दावा है कि  उनके सेटिंग  स्थानीय पुलिस से लेकर  ऊपर तक,  आला अधिकारीयो,  तथा सफ़ेद पोश् तक  है  इस कारण उनके  धंधे के  खिलाफ कार्रवाई तो क्या परिंदा भी पर नही  मार सकता ?

स्थानीय पुलिस क्लब माफियाओं  के  इशारे पर  उनके  कहे पर हर तौर से काम को अंजाम देती रही है  अवैध क्लब  और जुगार माफिया को  संरक्षण देने की  ड्यूटी  दे रही है!

इस कारण क्लब माफिया और उनके गुंडों  को डर  नाम की कोई  चीज ही नही  रही है  बल्कि सदा चांदी हो रही है यहाँ उनका बोल बाला है!

अगर  समय रहते  इसके विरुद्ध   सख्त कार्रवाई की ओर ध्यान नही  दिया  गया  तो स्थानीय लोगो   के लिए  कई जटिल परेशानीया  व मुश्किलें  बढ़ सकती है ।

पहले से ही असुरक्षित   जीवन जी रही आम जनता  का अब असामाजिक तत्वो के लोगो के कारण जीना दुश्वार   होने लगा है।

डोम्बोवली इलाके  की  कई  ऐसी  मशहूर सामाजिक संस्थाए है और मुकामी  सीनियर सिटीजन बाशिंदों  ने भी  इसके विरुद्ध हनारे प्रेस को  विबन्याप्ति द्वारा कहा है कि इस क्लब जुगार  और असामाजिक तत्वों  के खिलाफ पुलिस द्वारा ठोन्स कार्रवाई   होना बेहद ही ज़रूरी है। लेकिन यहाँ की पुलिस गुंडों और जुगार माफियाओं  की कठ पुतली बनी उनके लिए जी रही है डोम्बिवली की  जनता की इसे कोई फिक्र नही है !

लिहाज़ा हमारी आप मान्यवर जी से पुरखुलूसे अपील है क़ि  ऐसे गंभीर् मामले की   संज्ञान  लेकर  लिखित  जुआ  खोरी के अवैध क्लब अड्डे  तुरंत बंद करते हुए  असामाजिक तत्वो के क्लब जुगार माफियाओं  और उनके तथाकथित गुंडों के  विरुद्ध गैम्बलिंग एक्ट के मुताबिक  केस दर्ज कर उन्हें तड़ीपार  किया जाये ।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT