क्या सचमुच बागेश्वर बाबा के करिश्में हकीकत में सच और खरे है?
एडमिन
इन दिनों बागेश्वर बाबा का नाम खूब सुर्खियों में चल रहा है चारो तरफ छाए हुए है जिनके बारे मैं हर किसी अंध भक्तो की जबान पर ही नहीं बल्कि टीवी चैनलों अखबारों और सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है। टीवी चैनल खबरों में खूब डिबेट और चर्चाओं का बाजार गर्म है ऐसे में उनके सच्चाई को लेकर सवाल उठना लाजमी है।
क्या ईश्वर ने उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें कोई दिव्य शक्ति प्रदान की है? जो दुनिया के लिए वह
एक नव अवतार के रूप में वरदान साबित हो पाएंगे? क्या उनमें कुदरती करिश्में और सत्य कमाल है जो जलती आग को पानी और पानी को आग में तब्दील कर दे पाएंगे? कोई खास दिव्य शक्ति है तो जलते हुए अंगारों और भड़कती आग में लंबे समय तक रह कर दिखा पाएंगे। क्या किसी बूढ़े व्यक्ति को नौ जवान या छोटा बालक बना कर दिखा देंगे?
कई करोड़ों लोग अपना प्यार खो चुके है ऐसे कुछ दो प्रेमियों का पुराना प्यार टूट फूट चुका हो तो उसको जोड़ कर उनकी जिंदगी मै फिर से सवेरा दिख पाएंगे । क्या बेशुमार लोग ऐसे है जो अपनों से बिछड़ गए है उन बिछड़ों के दिल जोड़ ने का कमाल कर दिखा सकेंगे?
दुनिया में अनेक लोग अंधे है लूले है ,बहरे है उन्हे नई जिंदगी रोशनी दे पाएंगे ? करोड़ों लोग गंभीर से गंभीर बीमारियों में मुब्तिला है, किसी को कैंसर है तो कोई को लकवा, है कोई दमा थायराइड, डायबिटीज और खतरनाक से खतरनाक बीमारियों से पीड़ित है।
करोड़ों पीड़ित लोग तकलीफों में घिरे हुए है पीड़ित लोगों की दुनिया में कमी नहीं है ,करोड़ों लोग अपहिज है गरीब है क्या ऐसों की ये बाबा अपनी चमत्कारिक दिव्य शक्ति से नई जिंदगी दिला पाएंगे?
जबकि हर दौर में
इस्लाम धर्म के बावा, वली और कई संत दुनिया में प्रकट हुए है अपने जमाल वो कमाल से अमर हो गए जिनके करिश्में और कमालात की कोई बिसात नही है।मरे हुए मुर्दों को भी जिंदा किया है क्या उनकी तरह ये सिद्धेश्वर बाबा उर्फ ,बागेश्वर बाबा में कोई ईश्वरी सत्यता और करिश्में है तो इन में से कुछ करिश्मा कमालात कर के दिखाए। वरना लोगोंके सामने पाखंड और मनगढ़ंत दावे करना किसी को बेवकूफ बनाना छोड़ दे।
उनके अंध भक्तो की माने तो
ठग बागेश्वर बाबा की यूं आलोचना न करें। आइए बागेश्वर बाबा के साथ मिलकर सनातन धर्म का उत्थान करें।
बाबा का दावा है कि आप अर्जी लेकर जाइए, वे भगवान के पास आपकी अर्जी लगाएंगे फिर भगवान का बताया उपाय आपसे बताएंगे और आप उसका पालन करें।
दूसरे शब्दों में कहें तो इस दुनिया में वह ऐसा जीव है जिससे ईश्वर डायरेक्ट बात करता है। उनके दावे पर जैसे ही आप भरोसा करेंगे, वैसे ही सारे दर्शन, द्वैत-अद्वैत, मीमांसा सब ढह जाएंगे।
दुनिया भर के धर्म दर्शन का इतिहास ईश्वर की खोज का इतिहास है। मोटा मोटी निष्कर्ष यह है कि चूंकि आत्मा बद्ध है, बंधनों से इसलिए हमारी इंद्रियां ईश्वर को नहीं देख सकतीं।ईश्वर इंद्रियतीत है। अगर आत्मा शरीर रूप में ईश्वर का साक्षात्कार नहीं कर सकती तो क्या वह नफरत फ़ैलाने वाला जोकर साक्षात ब्रह्म है? वह ईश्वर का अवतार है? वह बात किस्से करता है? कैसे करता है? वह भी हास्यास्पद मजमा लगाकर? क्या सच में?
यह बाबा कहता है कि वह ईश्वर से बात करके आपकी परेशानी का समाधान पूछता है। हमारे दर्शन कहते हैं- आत्मा और परमात्मा के बीच किसी माध्यम की अनिवार्यता नहीं है। आत्मा परमात्मा का अंश है। आत्मा शरीर धारण करती है। साधारण मानव को ज्ञान के लिए गुरु की आवश्यकता हो सकती है। लेकिन आत्मा को परमात्मा तक पहुंचने के लिए किसी दलाल की जरूरत नहीं होती। ईश्वर से बात करके समस्या का समाधान एक निकृष्ट किस्म का मजाक है।
ईश्वर को जानने के लिए वेद, पुराण, उपनिषद और दर्शन मौजूद हैं। हमें मार्गदर्शन चाहिए। डाकिया नहीं चाहिए। विवेकानंद कहते हैं, तुम ही ईश्वर हो। तुम कोई अन्य नहीं हो। ईश्वर अगर मनुष्य से बात कर सकता है तो मेरी आत्मा से करेगा। दलाल क्यों रखेगा?
अगर दम है तो चलती हुई कारें बसे ,ट्रेन , हवाओं में उड़ने वाले चरिंदे परिंदे, हवाई जहाज को यातायात पर एकबा एक रोक लगा के दिखा दे, औरत को आदमी और आदमी को औरत बना के दिख दे तो लोग उनके दावों को करिश्मा मानने को से फीसदी ही नहीं उस से भी अधिक विश्वास के साथ ज़रूर मान लेंगे कि ये बाबा कोई नकली बाबा नही बल्कि खुदा का फरिश्ता उसका दूसरा रूप अवतार लेकर जमीन पर उतर आया है। अगर चे इन में से कुछ भी नही है इसकी शक्ति में दम तो ये बाबा झुट्ठा है मक्कार है,
यह ठग बाबा सनातन धर्म का मजाक बनाने वाला आस्थाओं का लुटेरा है। घटिया भाषा और नफरत भरे विचार फैलाने वाला ऐसा जोकर सनातन धर्म का रक्षक नहीं, लुटेरा है। हिंदू और मुसलमानों में नफरत पैदा करने वाला एक नकलची बहुरूपिया और ढोंगी बाबा है।
संवाद
शेख साहब