मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अबकी बार भाजपा का लक्ष्य महारथियों का जुगाड , जाने कौन कौन हो सकते है इस लिस्ट में शामिल
एमपी
विशेष
संवाददाता
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा उतारेगी महारथियों को: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पन्ना विधानसभा क्षेत्र से होगे उम्मीदवार।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा विधानसभा क्षेत्र से रहेंगे दावेदार, झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर, विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, शिवपुरी गुना सांसद केपी यादव, देवास सांसद महेंद्र सोलंकी, इंदौर सांसद शंकर लालवानी को विधानसभा चुनाव लड़ाने की रणनीति
मध्य प्रदेश में दूसरी और तीसरी सूची के जिस तरह से चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं, उससे तय है चौथी सूची भी चौंकाने वाली होगी। केंद्रीय नेतृत्व शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मौका देने पर विचार किया जा रहा है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद बीडी शर्मा को पन्ना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए सेफ सीट है और यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया की वुआ यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस स्थिति में वह शिवपुरी गुना लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी हो सकती हैं।
जबकि पन्ना विधानसभा क्षेत्र ब्राह्मण बहुल सीट है। और कांग्रेस भी यहां से ब्राह्मण चेहरा को मौका देने की पूरी तरह से तैयारी में है। बताते है कि पन्ना विधानसभा क्षेत्र खजुराहो लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। और बीडी शर्मा की जमावट यहीं से है। ऐसे मौके पर मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को पवई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा सकती है, या फिर खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी उतार सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मैदान में होने से ग्वालियर चंबल के कार्यकर्ता और उत्साहित होंगे, वही इस क्षेत्र से परिणाम अनुकूल आने की संभावना भी बढ़ जाएगी। जबकि बीडी शर्मा के माध्यम से बुंदेलखंड सहित महाकौशल के ब्राह्मण मतदाताओ को साधा जा सकेगा, फिर उनका प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है ।
उनके टिकट से बुंदेलखंड क्षेत्र के अवैध खनन के मुद्दे को कमजोर किया जा सकेगा। राजनीतिक संरक्षण में हुए अवैध खनन को कांग्रेस बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में लगी है। इसी क्रम में शिवपुरी गुना लोकसभा क्षेत्र सांसद केपी यादव को मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से मौका मिलने की उम्मीद है, इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया की सहमति भी जरूरी होगी। जबकि झाबुआ लोकसभा क्षेत्र सांसद गुमान सिंह डामोर को पेटलावद या रतलाम ग्रामीण और देवास लोकसभा क्षेत्र सांसद महेंद्र सोलंकी को आष्टा विधानसभा क्षेत्र से आजमाया जा सकता है।
इंदौर लोकसभा इलाके से सांसद शंकर लालवानी के नाम पर भी विधानसभा 4 या 5 से विचार हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस बार विदिशा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना है। वह 2013 में भी यहां से विधायक रह चुके हैं। लेकिन बाद में इस्तीफा दे दिया था, विदिशा लोकसभा क्षेत्र से वह कई बार सांसद रह चुके हैं। अभी विदिशा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के शशांक भार्गव विधायक हैं। इस स्थिति में विदिशा लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाकांत भार्गव को बुधनी विधानसभा क्षेत्र में भेजा जा सकता है।भारतीय जनता पार्टी इस बार एक एक सीट पर बारीकी से विचार कर रहा है।
साभार:पंकज पाराशर छतरपुर