देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना से मची सनसनी क्या है घटित मामला?जानिए

डॉक्टर अरूण कुमार मिश्र

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने।नए साल के जश्न के बीच कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा जिसके चलते लड़की की हो गई मौत । दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के डीसीपी हरेन्द्र सिंह ने दी यह जानकारी।

डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 3 बजे कंझावला इलाके में पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली।जिसमे बताया गया कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सड़क के किनारे पड़ी है।

इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक लड़की लहूलुहान हालत में वहां पड़ी थी।लड़की के शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर का ज्यादातर शरीर रोड पर रगड़कर गायब हो चुका था।.लड़की की लाश बीच सड़क पर पड़ी हुई थी।.

इस मामले में पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि करीब 23 साल की लड़की स्कूटी से अपने घर जा रही थी, उसी दौरान एक कार में सवार पांच लड़के रास्ते से गुजरे तो उनकी कार से स्कूटी का हो गया एक्सीडेंट।इसके बाद कार करीब 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक घसीटते हुए ले गई। इस दौरान लड़की के शरीर से सारे कपड़े हो गए अलग।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की के शरीर में आई काफी चोट। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया।पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार सवार पांचो लड़कों को पकड़ लिया है और कार कर ली गई है जब्त।
पुलिस का कहना है कि कार सवार लड़कों का कराया जा रहा है मेडिकल। पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या लड़के शराब के नशे में थे? फिलहाल पुलिस को अभी तक इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की की जा रही है जांच।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT