जो खुली आंखों से देख रहे थे सूबे का सीएम बनने का ख्वाब उनके ख्वाब हो गए चकनाचूर , मिला बीजेपी को सूबे का प्रचंड बहुमत :स्वतंत्र देव सिंह
जो खुली आंखों से सूबे का मुख्यमंत्री बनने का देख रहे थे सपना,उनके ख्वाब हो धराशाई,
लोकसभा उप-चुनाव में अपना आजमगढ़ और आजम का गढ़ रामपुर दोनों ही हाथ से गवां बैठे।
2024 के आने वाले लोकसभा चुनाव में 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने वाले हैं।
37 साल बाद किसी सरकार को यूपी के लोगों ने फिर से आशीर्वाद दिया।जलशक्ति विभाग की 100 दिनों की उपलब्धियों पर बोले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव।
उन्हों ने कहा
PM मोदी के मार्गदर्शन और CM योगी के नेतृत्व में “हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी।
पवित्र गंगा और अन्य नदियां साफ और सुरक्षित रखने के लिए तेजी से योजनाओं पर कार्य जारी।
बारिश में बाढ़ के चलते जानमाल का नुकसान न होने देने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए गए।
प्रदेश में कोई प्यासा ना रहे हमारा विभाग इसे सुनिश्चित करने की ओग तेजी से काम कर रहा है
हर खेत तक पानी पहुंचाने के कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि
हर घर तक नल से जल पहुंचाने के साथ रोजगार के भी दिए जा रहे है अवसर।
विभाग की तरफ से शिक्षित युवाओं के लिए नियुक्तियां निकाली जा रही है।
ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जा रहा है।
इस लिए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग में जल्दी 600 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती होगी।
विभाग में संविधा के आधार पर पूर्णरूप से पारदर्शी भर्तियों की प्रक्रिया इसी महीने पूरी होगी।
ऐसे में हर घर नल योजना में प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के करीब 7.57 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे।
संविदा के आधार पर प्लंबर, फिटर, ऑपरेटर, केयर टेकर, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्तियां होंगी।
भर्ती के साथ सरकारी खर्च पर प्रशिक्षण भी दिया जायेगा,विभाग के पास अभ्यर्थियों का डेटा तैयार किया गया है।
महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ रोजगार से भी जोड़ा गया है।
जिसमे करीब एक लाख महिलाओं को पानी की जांच करने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षत महिलाओं द्वारा एक लाख से अधिक सैंपलों की जांच पूरी की गई है।
हर एक जांच के लिए सरकार द्वारा 20 रुपये दिए जा रहे है।स्वतंत्र देव सिंह ने ये भी कहा कि
लगभग 5 लाख (4,87,700) महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित।