कस्तूरबा अस्पताल में एडमिट पेशंट फरार है तो अबतक घर क्यों नहीं लौटा?
वर्ली मुंबई
ये शख्स अस्पताल से फरार बताया जा रहा है। अबतक नहीं लौटा अपने घर
गौर तलब है कि मुंबई के आर्थर रोड जेल के सामने स्थित के मशहूर कस्तूरबा अस्पताल का मामला बताया जा रहा है। बीते एक हफ्ते पूर्व यानी 6 जून 025 शुक्रवार की अल सुबह 5बजे की घटना है।वर्ली स्थित के मारकंडेश्वर नगर झुग्गी झोपड़ी में किराए पर रह रहे 50/55 सालाना व्यक्ति जिसका नाम शेख इस्माइल बशीर बताया जाता है। की मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया था।मौजूदा अस्पताल के पहले माले के 4नंबर खाट पर उसे एडमिट किया गया था।उसकी पत्नी रोशन आरा शेख ने मीडिया डिटेक्शन MD न्यूज टीम को बताया है कि अस्पताल के हमारे पति का इलाज कर रहे डॉक्टर ने दिनांक 8 जून दोपहर ठीक एक के दरमियान फोन कर के बताया कि तुम्हारा पति बिस्तर से उठ अस्पताल से फरार हो गया है।तुम अस्पताल पहुंच कर तुरंत डायरी में साइन करके जाओ।वरना उसके खिलाफ पुलिस केस हो सकता है। उस वक्त रोशन आरा कामपर मौजूद थी। और उसका बीमार पति इस्माइल शेख जो हमेशा दारू पीने का आदि बताया जाता है।
जिस रोज से अस्पताल से गायब है आजतक अपने रहते घर नहीं पहुंचा। अगर अस्पताल से फरार हुआ है,उसके पास न कुछ गाड़ी भाड़ा है न दीगर खर्च के लिए कुछ पैसा मौजूद है। माना जाए कि इतने बड़े अस्पताल से कोई मरीज बिना बताएं फरार होता हो तो आसपास के दूसरे मरीजों को भी उसकी खबर होनि चाहिए और तो और अस्पताल के सीसी फुटेज कैमरे में भी फरार मरीज की फुटेज कैद होना लाजमी है। आज आठ रोज बीत गए हमारा पति आखिर अबतक हमारे घर क्यों नहीं पहुंचा? यूपी के सुल्तानपुर
गांव में उसके घर खानदान में भी बड़े भाई ,भाभी को फोन किया और खबर कर दी गई है।उन्होंने बताया कि इधर तुम्हारा पति इस्माइल अबतक नहीं आया।
ऐसे में रोशन आरा शेख को अस्पताल कस्तूरबा के डॉक्टरों पर संदेह है कि दाल में कुछ काला जरूर है। उसके आदमी का अबतक कोई सुराग क्यों नहीं ?क्या जमीन या आसमान निगल गया उसको? रोशन आरा का सवाल है कस्तूरबा अस्पताल के जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ जो हमारे पति को शायद गायब कराया गया होगा। और हो सकता कि उसको मार दिया गया होगा। जिस्म के कीमती पार्ट भी निकाले गए होंगे। डॉक्टरों ने उसको जानबूझ कर फरार बता कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला
झाड़ दिया गया है।
कस्तूरबा अस्पताल प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस घटना की संज्ञा ले कि इतने दिनों बाद भी हमारा पति फरार, लापता है तो आखिर गया किधर? क्या है अस्पताल के जिम्मेदार डॉक्टरों की सच्ची थ्योरी?
संवाद;शेख साहब
MD न्यूज संपादक