इस होटल को बम से उड़ाने की किस ने दी धमकी?
मुंबई
रिपोर्टर
अल्ताफ शेख
वर्ली के फोर सीजन्स होटल को बम की धमकी वाला ईमेल भेजा गया; पुलिस ने जांच शुरू की..
मुंबई: मुंबई के वर्ली स्थित फोर सीजन्स होटल को एक धमकी भरा मेल मिला है, जिसमें भेजने वाले ने “तमिलनाडु पुलिस से यूनियन बनाने” की माँग की है और विस्फोटों की धमकी दी है।
यह जानकारी मुंबई पुलिस ने गुरुवार को दी।
एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए इस मेल में एक संदेश था: “ब्राह्मणवाद द्रविड़िस्तान, 7 आरडीएक्स आईईडी विस्फोट, रिट्ज कार्लटन, सिंगापुर] फोर सीजन्स मुंबई के 3 वीआईपी कमरे जल्द ही खाली! अन्य लोगों को खाली कराएँ।”
इस संदेश से घबराकर होटल प्रशासन ने तुरंत मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित किया।