अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का हुआ गठन ,संगठन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर बांटे गए तिरंगे
छिंदवाड़ा
संवादाता
मनोज डोंगरे
छिन्दवाड़ा-अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष राजा मंसूरी ने बताया कि मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उमेश यादव जी,प्रदेश अध्यक्ष माननीय अशोक सिंह जी,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा राउत जी के निर्देश अनुसार आज जिला अध्यक्ष की अनुशंसा से जिले में संगठन का गठन किया गय।
जिसमें मोहम्मद हारून जी जिला उपाध्यक्ष,सुनील निम्बालकर जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,हितेश (पिंकू) मालवीय जी महामंत्री,भरत उइके जी उप महामंत्री,शेख साबिर मंसूरी जी संगठन मंत्री,प्रणिता डेविड जी महिला जिला संगठन मंत्री पद पर नियुकि की गई है।
और जिला अध्यक्ष राजा मंसूरी के नेतृत्व में संगठन द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर निशुल्क तिरंगे बांटे गये!जिसमें राजीव तिवारी जी,सुरेश कपाले जी,महेश गढ़ेवाल जी,बंटी सोनी जी,शोभा शर्मा जी,फरीदा खान जी,बादल डेहरिया जी,रमेश गोदरे जी सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।