दुनिया में हर देश में मुसलमान किस हाल में रहते है जानिए पोलैंड के मुसलमानों की एक हकीकत

पोलैंड के मुसलमान

आज के लगभग अस्सी साल पहले पोलैंड में पांच लाख से अधिक ततारी मुसलमान थे पोलैंड की सेना में ततार बटालियन थी सैंकड़ों मस्जिदें थीं उनका एक मुफ्ती होता था जिसे सरकारी तौर पर मंत्री का दर्जा प्राप्त था उनकी साप्ताहिक और मासिक पत्रिकाएं निकलती थीं।

पर जब सोवियत यूनियन ने पोलैंड पर कब्ज़ा किया सब को मार कर भगा दिया गया। जोज़फ स्टालिन ने मुसलमानों के साथ जो कुछ किया है उसके सामने दुनिया का बड़ा से बड़ा ज़ुल्म भी छोटा पड़ जाता है।
इस समय वैसे तो पोलैंड में तीस हजार मुस्लिम हैं। लेकिन ततार मुसलमानों की संख्या दस हजार से भी कम है सोंचें पांच लाख से अधिक वाला समुदाय दस हजार से भी कम हो गया।

हम एक उंदलुस को जानते हैं पर ऐसे जाने कितने उंदलुस पूर्वी यूरोप में मौजूद हैं सिस्ली , साइप्रस , क्रीमिया और पोलैंड आदि।
लेकिन अब समय बदल चुका है। बोस्निया में कोशिश के बाद भी मुसलमानों का वजूद खत्म नहीं किया जा सका।
अब पूर्वी यूरोप ही नहीं पश्चिमी यूरोप में भी मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है राजनीति , खेल कूद , शिक्षा विज्ञान और व्यापार में इनका प्रभाव बढ़ा है आगे उम्मीदें हैं और इंशाल्लाह आने वाला कल रोशन है।

संवाद
खुर्शीद अहमद, मो अफजल इलाहाबाद

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT