इस तरह हुआ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन,इस यात्रा ने विश्व स्तर पर स्थापित किया रिकार्ड
यूपी संवाददाता
गुलाम मुस्तफा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन: बहराइच में हुआ झंडारोहण, शहर अध्यक्ष बोले- यात्रा ने विश्व स्तर पर स्थापित किया एक अलग आयाम
बहराइच में भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया गया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी देश के अमिट गौरव और आदर्श हैं।
गांधी की विचारधारा का आज पूरा विश्व अनुयायी है, लेकिन भाजपा गांधी के विचारों को नष्ट करना चाहती है। इन्हीं लोगों ने सत्ता पर काबिज रहने के लिए अखंड भारत में नफरत फैला रखी है।
राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई थी उसका श्रीनगर में समापन हो गया। ऐतिहासिक लाल चौक पर भी राहुल गांधी ने झंडा फहराया। इस यात्रा से देश को एक अखंडता का सकारात्मक संदेश मिला है।
यात्रा को सभी धर्मों और समुदाय का अपार जनसमर्थन मिला। 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा ने विश्व स्तर पर एक अलग आयाम स्थापित किया है।इस अवसर जिलाध्यक्ष जय प्रकाश, शहर उपाध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी मुकुंद जी शुक्ल शेरा, जिला सचिव हमजा शाहिद, महामंत्री अमर नाथ शुक्ल, अजीज कादरी, खालिद हिशामी, रमेश मिश्रा, पूनम मिश्रा, कुंवर साहब श्रीवास्तव, हीरा लाल राव, देवेंद्र श्रीवास्तव, नदीम अहमद, राघवेंद्र पुल्लू, गोपी, मुनऊ सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।