पंचायत सचिव महासंघ जुन्नारदेव की कार्यकारिणी मै हुआ विस्तार,,सचिव महासंघ बैठक के दौरान बनाई रणनीति
तकीम अहमद स्वंवाददाता दमुआ
जुन्नारदेव- भारतीय मजदुर संघ से सम्बद्ध एवं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का सहयोगी संघठन पंचायत सचिव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बालमुकुंद पाटीदार द्वारा जनपद जुन्नारदेव में विगत् दिनों महासंघ का विस्तार करते हुए स्वरुप मालवीय को ब्लाक अध्यक्ष बनाऐ जाने के बाद जुन्नारदेव पंचायत सचिव महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार बुधवार 7 सितंबर 2022 को जुन्नारदेव विशाला में पंचायत सचिव महासंघ की बैठक आयोजित हुई।
जिसमे संघ का विस्तार करते हुए विभिन्न पदाधिकारी को नियुक्त किया जाकर संगठन की जिम्मेदारी दी गई।।
विदित हो कि पंचायत सचिव महासंघ द्वारा पंचायत सचिव हित मे जिले कि समस्त जनपद मे संगठन विस्तार करने कि कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रभारी प्रदीप शिववंशी द्वारा बताया गया कि प्रदेश के हर जिले मे महासंघ का विस्तार होने जा रहा है। शीघ्र ही जिले में प्रदेश स्तर के भारतीय मजदुर संघ और महासंघ के प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में जिला स्तर पर बड़े कार्यक्रम की भी तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में जुन्नारदेव की कार्यकारिणी में भी विस्तार किया गया है और विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।
कार्यकारिणी गठन में यह हुए शामिल
पंचायत सचिव महासंघ की कार्यकारिणी के विस्तार में महासंघ के संरक्षक राजेश सोरठ, अध्यक्ष- स्वरूप मालवीय, उपाध्यक्ष विजय साहू, अनिता मरकाम, सचिव संतोष डेहरिया, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी अनिल पाटिल, महामंत्री मुकेश नागवंशी सहित सदस्यों में इन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सरवन यदुवंशी, सम्मिलाल कुमरे, सुरेश यादव, संजय वर्मा, चंद्रसिंह सालेवार, प्रीति साहू, सुख दास कुडोपा, गोकलसा, धनी राम साहू, जमना सिंगोतिया, महेश इवनाती, राजू सीलू, जगन्नाथ धुर्वे, गुरु बनवशी, यक्षराज सहारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद थे।