सावन की मची धूम, शुरू हुई अयोध्या के मंदिरों में झूलनोत्सव की अनोखी परंपरा

अयोध्या
संवाददाता

अयोध्या। सावन की शुरुआत के साथ अयोध्या के दो प्रमुख मंदिरों में भगवान के झूलों उत्सव का आयोजन भी प्रारंभ हो गया है। देर शाम आज भगवान श्री राम माता जानकी और तीनों भाइयों के साथ झूले पर विराजमान होंगे। इस दौरान इन मंदिरों में कल से उत्सव की परंपरा की शुरुआत होगई है। प्रतिदिन शाम होते ही भगवान के सामने तरह तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे।

बतादे कि राम नगरी अयोध्या में 8000 मंदिर है। जहां पर मंदिरों में अनोखी परंपरा निभाई जाती है। अयोध्याया वैसे तो भगवान श्री राम लला की जन्मस्थली माना जाता है लेकिन यहां पर माताा जानकी केे भी उपासक मंदिर स्थित हैै जहां सखी संप्रदाय की परंपरा के मुताबिक पूजन अर्चन और उत्सव को मनाया जाता है। कल ही सेेे उत्सव के साथ सावन माह की शुरुवात हुई है। और राज राम जन्मभूमि परिसर के निकट स्थित रंग महल और सरयू तट स्थित सद्गुरू सदन मंदिर में भगवान राम व तीनों के साथ माता सीता भी विराजमान किया गया।

और दिनांक 14जुलाई से एक माह तक इन मंदिरों में कजरी गीत, अन्य सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा।रंग महल के महंत राम शरण दास ने कहा कि आचार्यों की परंपरा का निर्वाह किया जा रहा है गुरु पूर्णिमा के मौके पर भगवान का जन्मोत्सव प्रारंभ होता है। वही कहा कि रंग महल सहित दो और स्थान ऐसे हैं जहां गुरु पोर्णिमा के पर्व से झूलनोत्सव प्रारम्भ होता है।

गुरु पूर्णिमा के मौके पर भगवान और माता सीता को शाम होते ही झूले पर विराजमान कराया गया। भव्य आयोजन के साथ सावन उत्सव की शुरुआत भी हो गई है। और पूरे माह गीत संगीत का आयोजन किया जाएगा।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT