विवाह मंडप से दुल्हा क्यों हुआ फरार? मच गई अफरातफरी
सिंदूरदान से पहले विवाह मंडप से दुल्हा हुआ फरार, शादी खर्च लौटाने पर अड़े रहे लड़की वाले
मोतिहारी के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र में एक शादी समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां वरमाला के बाद सभी रस्म रिवाजों को पूरा कर सिंदूरदान के वक्त ही पेशाब करने के बहाने दुल्हा विवाह मंडप से फरार हो गया. उसके बाद कुछ देर तक वहां अफरा तफरी का माहौल बना रहा। गांव व आस पास में खोज भी हुई, लेकिन दुल्हा मिला नहीं. यह घटना निमोइया गांव की है, जहां सात मई दिन बुधवार की रात में रीति रिवाजों के साथ विवाह कार्य पूरा किया जा रहा था।
मंडप से फरारी के बाद गांव में मची रही अफरा तफरी
जानकारी के अनुसार बनकटवा प्रखंड अंतर्गत निमोइया गांव निवासी हरेंद्र महतो के दुसरी पुत्री की शादी थी। जिसमें बनकटवा प्रखंड के जोलगांवा गांव निवासी रमेश महतो के पुत्र अनोज कुमार दूल्हा बनकर साज- बाज के साथ दरवाजे पर बरात लेकर पहुंचा था।. फिर शुरू हुआ वरमाला। जिसके बाद बाराती खाने-पीने में मस्त रहे और विवाह मंडप में शादी की रस्में शुरू हो गयी।.
अधिकांश रस्में पूरी हो चुकी थी
अब सिंदुरदान की तैयार चल रही थी, जहां सिंदूरदान के ठीक पहले दूल्हा पेशाब के बहाने मंडप से बाहर निकलकर फरार हो गया।. जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मची रही।. काफी खोज बिन के बाद भी दूल्हा को ढूंढा नहीं जा सका.।
अपने घर से पकड़ा गया दूल्हा
जानकारी मिली कि दुल्हा मंडप से फरार होकर अपने घर पहुंच गया है। उसके बाद गुरुवार की सुबह वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को पकड़ कर निमोइया लाया और स्थानीय सरपंच रामनरेश यादव के समक्ष इसकी पंचायत बैठाई गई। तब लड़का अनोज कुमार ने पैर दर्द का बहाना बनाते हुए इधर-उधर की बातें बनाकर पंचों को भरमाने लगा। वहीं सरपंच रामनरेश यादव ने दूल्हे की मंशा को भांपते हुए फैसला सुनाया कि लड़का किसी और लड़की से प्रेम करता है, इसलिए यह शादी नहीं होगी।. किन्तु वर पक्ष के लोग लड़की वाले को शादी में हुए खर्चे को लौटाएंगे. हालांकि यह खबर लिखने तक पंचायत का दौर जारी था।
संवाद; D आलम शेख