विवाहिता बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को क्यों बनाया सौतन?
उत्तर प्रदेश
संवाददाता
उत्तर प्रदेश में एक विवाह ऐसा भी : बड़ी बहन ने छोटी को बनाया अपनी सौतन, पति से कहा- मेरी खुशी के लिए बन जाओ मेरे जीजा –
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। बड़ी बहन अपनी ही छोटी बहन की सौतन बन गई, वह भी हंसी-खुशी से। बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन की शादी अपने पति से करवा दी। इतना ही नहीं अपनी छोटी बहन को सौतन के रूप में स्वीकार करते हुए आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को दावत भी दी है।
छोटी बहन को बनाया सौतन
दरअसल, प्रयागराज के यमुनापुर में राजकुमार नाम का एक व्यक्ति मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी शादी काफी समय पहले रूमी नामक एक लड़की से हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक रूमी अपनी छोटी बहन भारती से बहुत प्यार करती है। दोनों बहनों में बहुत प्यार है। रूमी सोचती है कि उसका परिवार काफी गरीब है, इसलिए वह अपनी प्यारी बहन भारती की शादी किसी अच्छे परिवार में नहीं करवा सकती। इसके अलावा वह अपनी बहन को अपनी आंखों से दूर भी नहीं देख सकती। इसलिए उसने एक योजना बनाई।
खुद मंगलसूत्र और सिंदूर लेकर पहुंची रूमी
रूमी ने अपने पति राजकुमार को अपनी छोटी बहन भारती से शादी करने के लिए मनाया। जब राजकुमार राजी हो गया तो रूमी ने अपनी छोटी बहन भारती की शादी एक मंदिर में अपने पति से करवा दी। इसके लिए खुद मंगलसूत्र, सिंदूर और वरमाला लेकर रूमी मंदिर पहुंची।
बहन को सौतन बनाकर पड़ोसियों को दी दावत
रूमी ने अपनी आंखों के सामने अपने पति राजकुमार और अपनी छोटी बहन भारती की शादी मंदिर में करवा दी। अपनी छोटी बहन को रोमी ने सौतन के रूप में स्वीकार किया है। इतना ही नहीं अपनी छोटी बहन के सौतन बनने के बाद रूमी ने आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को दावत भी दी है। अब यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरे इलाके में इसी बात की चर्चा है।
संवाद; मो अरशद यूपी