लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई,अस्पतालों में ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम करे;बृजेश पाठक

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
मरीज को मांग के मुताबिक साफ कंबल दें
अस्पतालों के बाहर अस्थायी रैन बसेरे व अलाव की व्यवस्था की जाये

लखनऊ।
सरकारी अस्पताल व मेडिकल संस्थानों में मरीजों को ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए जाये। कंबल से लेकर ब्लोवर तक की व्यवस्था दुरुस्त की जाये। अस्पताल के बाहर परिजनों के लिए अस्थायी रैन बसेरे बनाये जायें। जबकि स्थायी रैन बसेरे की भी कमियां दूर की जाये।
अस्पताल प्रशासन व नगर निगम मिलकर अलाव के इंतजाम करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

विदेश से लौटने के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मरीज व परिजनों को ठंड से बचाव के इंतजामों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व संस्थान के निदेशकों को मरीज व परिजनों को ठंड से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि ठंड लगातार बढ़ रही है। रात में ठंड का प्रकोप और बढ़ जाता है।

साफ कंबल उपलब्ध कराये
भर्ती मरीजों को उनकी मांग के अनुसार दो या इससे अधिक कंबल मुहैया कराये जायें। वार्डों में ब्लोवर के इंतजाम किये जायें। जच्चा-बच्चा वार्ड में ठंड से बचाव के खास इंतजाम किये जायें। यदि किसी वार्ड में खिड़की-दरवाजे टूटे हैं तो उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाये।

धुले कंबल दें

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को हर बार धुले कंबल ही मुहैया कराये जायें। एक मरीज का इस्तेमाल कंबल तुरंत धुलाई या अच्छी तरह से विसंक्रमित करने के बाद ही दूसरे को दें। इससे एक से दूसरे मरीज में संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

अलाव का इंतजाम करें

अस्पतालों के बाद परिजनों के लिए अलाव का इंतजाम करें। अस्पताल प्रशासन नगर निगम की मदद से ये संसाधन जुटा सकती है। अस्थायी रैन बसेरे बनाये जायें। उसमें गद्दे भी डलायें। ताकि परिजनों को ठहरने में किसी भी प्रकार की सुविधा न हो।
संवाद; मो अरशद यूपी

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT