यहां इस विधायक के प्रयासों के चलते अब 135करोड़ की लागत से बनाई जा रही 2लेंन चमचमाती सड़क, फ्लाई ओवर से लगेगा विकास को लगेगा पंख
तकीम अहमद संवाददाता
दमुआ
135 करोड़ की लागत से बन रही 2 लेंन चमचमाती सड़क, फ्लाय ओवर से लगेगा जुन्नारदेव के विकास को पंख।
विधायक उइके के ड्रीम प्रोजेक्ट से क्षेत्र में विकास की गति होगी तेज।
जुन्नारदेव- शहर और क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित क्षेत्र के प्रथम नागरिक विधायक सुनील उइके के विशेष प्रयास से जुन्नारदेव से तामिया तक 2लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 135 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण मेसर्स तामिया इन्फ़ाटेक प्राइवेट इंजीनियर कंसलटेंटस के द्वारा किया जा रहा है। यह सड़क मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड मध्य प्रदेश सरकार के विशेष उपक्रम ओर एडीबी बैंक द्वारा वित्त पोषित बताया जा रहा है। जिसके बनने से जुन्नारदेव के विकास की पूरी संभावना जताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कॉन्ग्रेस शासन के 16 माह के कार्यकाल में ही विधायक उइके ने इस सड़क मार्ग और इस सड़क मार्ग में ही बनने वाले फ्लाईओवर की स्वीक्रति के लिए भोपाल से लेकर मुंबई तक विशेष प्रयास किया था। जिसके चलते ही आज यह मार्ग जुन्नारदेव का समृद्धि मार्ग बनकर उभरने वाला है।
विधायक उइके के प्रयास से क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति
आपको बताते चलें कि जुन्नारदेव विधायक ने अपने शासनकाल में माझरी से उमरेठ मार्ग, नीमढाना से बांसखेड़ा (मुलताई) मार्ग और जमाई से तामिया मार्ग की स्वीक्रति दिलाई थी। माझरी-उमरेठ ओर नीमढाना बाँसखेड़ा(मुलताई) मार्ग का कार्य आने वाले कुछ माह में पूर्ण होने की सम्भावना जताई जा रही है।
जुन्नारदेव- तामिया मार्ग का निर्माण कार्य भी जोर शोर से चल रहा है जो आने वाले 2 वर्षों के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। कांग्रेस नेता शेख मुन्तजिर ने बताया कि यह सभी कार्य जुन्नारदेव विधायक के ड्रीम प्रोजेक्ट मै शामिल है जिन से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा।