मुंबई शिवसेना महिला उप शाखा प्रमुख के खिलाफ होटल की जमीन हड़पने का हुआ मामला दर्ज, क्या है पूरा खुलासा? जाने
मुंबई
संवाददाता
यासीन कुरेशी
मुंबई के तिलक नगर इलाके में शिवसेना की महिला
उप शाखा प्रमुख पर होटल की जमीन हड़पने और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज।
ऐसे बताया जाता है कि चेंबूर तिलक नगर कॉलोनी में रियल डिलीशियस नामक होटल व्यवसायी दीपक जयसवार के साथ मिलकर सोनी सिंह ने अपने दो साथियों राजेन्द्र गुप्ता और अविनाश पासी के साथ मिलकर होटल की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर हड़पने का प्लान बनाया था।
लेकिन होटल की असली मालकिन प्रियंका ठाकुर द्वारा तिलक नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने 5 महीनों तक छानबीन करने के बाद आखिरकार मामला दर्ज कर लिया सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस की माने तो पुलिस सभी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। यह सभी आरोपी बहुत ही शातिराना तरीके से होटल की जमीन को हड़पने का प्लान बनाए हुए थे। सोनी सिंह शिवसेना की महिला उपशाखा प्रमुख होने के नाते बाकायदा बिजली विभाग के साथ सांठगांठ करके बिजली का बिल भी अपने नाम करवा लिया था। यहां तक की फर्जी तरीके से डुप्लीकेट सेल एग्रीमेंट भी बनवा लिया था लेकिन पुलिस के गहन छानबीन के बाद आखिरकार मामला दर्ज कर लिया गया।