बहराइच की प्रथम संस्था की रेखा देवी को बिजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने बेस्ट वूमन एकस्पलर अवार्ड 2023 से किया सम्मानित

बहराइच
संवाददाता

प्रथम संस्था की रेखा देवी को बीजेपी मंत्री समृति ईरानी द्वारा सम्मानित।

रेखा देवी के सराहनीय कार्यो को प्रमुखता देते हुए दिल्ली में बहराइच जिला का बढ़ाया मान।

प्रथम संस्था की कार्यकर्ता रेखा देवी को C.I.I. फाउंडेशन के वुमन एक्सम्प्लर प्रोग्राम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा दिल्ली के ताज पैलेस में बेस्ट वुमन एकसम्प्लर अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया। आपको बताते चले प्रथम संस्था विगत 13 वर्षों से बहराईच जनपद में “हर बच्चा पढ़ा लिखा,हर बच्चा स्कूल में और हर बच्चे का अधिकार सुरक्षित”के मुद्दे पर कर्मठता से काम करती है
ये संस्था बहराईच जनपद में बच्चो के लिए 24×7 दिन निःशुल्क काम करने वाली चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की नोडल भूमिका में है।

संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चो को बाल श्रम जैसे बुराई से दूर कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है इस उद्देश्य को साकार रूप देने के लिए संस्था ग्रामीण परिवेश में महिलाओं, बच्चो को मोहल्ला मीटिंग, किशोरी ग्रुप वनाकर उनको आगे लाने,स्टीकर पम्फलेट व रैली निकाल कर बालश्रम, बाल विवाह,बालतस्करी और शिक्षा के महत्व पर निरन्तर जागरूक करती आ रही है इसी क्रम में संस्था द्वारा बालश्रम करने दूसरे राज्य में जाने वाले बच्चो को रोककर उनको शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से बहराईच बस डिपो पर वर्ष 2015 से एक निगरानी कार्यक्रम का आयोजन कर रही है इस सभी कार्यो में प्रथम संस्था की प्रवेंशन स्टाफ रेखा देवी को ग्रामीण महिला होते हुए भी निरतंर विशेष योगदान देने व सकारात्मक बदलाव लाने के कारण यह अवार्ड ।

प्रथम की प्रीवेंशन स्टाफ रेखा देवी द्वारा महिलाओं और किशोरियों के साथ किये गए कार्यो की समीक्षा CII फाउंडेशन के बरिस्ट स्टा

फ द्वारा उनके द्वारा किये गए एरिया में जाकर उसका सत्यापन करने के बाद दिया गया है।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT