प्रेमी द्वारा मां के सामने दो साल की मासूम से रेप के बाद मौत के घाट उतार दिया
मुंबई
संवाददाता
मुंबई में मां के सामने 2 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या, प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम, दोनों गिरफ्तार.
मुंबई के मालवणी इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है।. यहां 30 वर्षीय महिला और उसके 19 वर्षीय बॉयफ्रेंड को ढाई साल की बेटी के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70, 64, 65(2), 66, 103, 238, 3(5) के साथ पॉक्सो अधिनियम की धारा 6, 10 और 21 के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, इस वारदात का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए मुंबई के मालवणी जनकल्याण नगर के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।. लेकिन मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें हैं। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि बच्ची की मां के 19 साल के एक लड़के से प्रेम संबंध हैं। यह भी पता चला कि आरोपी महिला का तीन साल पहले तलाक हो गया था। उस वक्त वो गर्भवती थी। तलाक के बाद उसने बच्ची को जन्म दिया था। इसी दौरान उसका आरोपी लड़के से प्रेम संबंध बन गया।. वह अपनी मां के घर पर रह रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीती रात आरोपी ने आरोपी मां के सामने ही बच्ची से बलात्कार किया।
पीड़ित बच्ची दर्द से चीखती रही, लेकिन उसकी मां उसे बचाने नहीं आई। बच्ची की हालत खराब होने पर वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
. आरोपी महिला ने डॉक्टरों को गुमराह करने की कोशिश करते हुए कहा कि उसकी बेटी मिर्गी से पीड़ित है।. लेकिन डॉक्टर ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इस केस की जांच की जा रही है।
बताते चलें कि अप्रैल में मुंबई में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया था। 10 वर्षीय लड़की के साथ ऑटो रिक्शा चालक ने बलात्कार किया था। पुलिस ने आरोपी ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया था। ऑटो रिक्शा चालक लड़की का पड़ोसी है। जब लड़की किसी काम के लिए निकली तभी रिक्शा चालक ने उसके साथ रेप किया। आरोपी के चंगुल से किसी तरह बचकर पीड़िता अपने घर पहुंची। पूरी बात परिजनों को बताई।
संवाद;अल्ताफ, मूसा शेख