पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वर्गीय पंडित नेहरू
प्रेस नोट
कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर याद किए पंडित नेहरू, संविधान बचाने की लड़ाई लड़ने का संकल्प =अशफ़ाक सकलैनी
बरेली। भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री, महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कॉंग्रेस कैम्प कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की । कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमन्त्री को याद कर उनके दिए संविधान को बचाने की लड़ाई में संघर्ष करने और मजबूती से लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू अमर रहें, अमर रहें।
पंडित नेहरू का योगदान, याद रखेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण का रास्ता बनाया था और देश को सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक रूप से मजबूत किया था । उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने आइआइटी, एम्स, इसरो और तमाम सार्वजनिक उपक्रम लगाकर आधुनिक भारत की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंडित नेहरू की विरासत को आगे बढ़ा रही है, देश कांग्रेस से उम्मीद लगाए बैठा है।
पंडित नेहरू को बदनाम करने के लिए आरएसएस और भाजपा ने तमाम षड्यंत्र किए हैं लेकिन सत्य हमेशा सत्य रहता है। उन्होंने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक पंडित नेहरू को याद करता है। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री के शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए किए गए प्रयास सदैव अनुकरणीय हैं। भाजपा और आरएसएस नफरत फैलाकर देश का तानाबाना बिगाड़ रहीं हैं । भारत में एकता, बंधुत्व और तरक्की के लिए नेहरू जी की सोच और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू बाल्मीकि, नगर अध्यक्ष रियाजुल पधान, युसुफ नन्हे नेता जी, आरिफ हुसैन, ओंकार पाल,प्रमोद सिंह, मोहम्मद अहमद, घसीट खान, बाबु खान, तस्लीम आदि लोग शामिल हुए
साभार
भवदीय
अशफ़ाक सकलैनी
जिलाध्यक्ष
कॉंग्रेस पार्टी बरेली