पीढ़ी में एक बार आने वाला है यह क्षण , कैच दे रैन 3.0के अंतर्गत प्रौद्योगिकी से जल साक्षरता बढ़ाने के प्रयास, जानिए जल संरक्षण पर क्या बोले अमन कुमार?

कैच दे रेन 3.0 के अंर्तगत प्रौद्योगिकी से जल साक्षरता बढ़ाने के प्रयास।

जल संरक्षण पर बोले अमन: पीढ़ी में एक बार आने वाला है यह क्षण।

बागपत। जल शक्ति मंत्रालय के कैच दे रेन अभियान के तृतिय चरण में जनपद के नेहरू युवा केन्द्र बागपत से सम्बद्ध ग्रामीण स्तर पर गठित युवा मंडल अब जल संरक्षण की आवाज बुलंद करते दिखाई देंगे जिसके माध्यम से जनपद को सजल बागपत बनने के प्रयास में ग्रामीण अंचल के युवा भी सहभागी बनेंगे।

ट्यौढी के उड़ान युवा मंडल ने जल संरक्षण के प्रयासों में प्रौद्योगिकी के माध्यम से जन जागरूकता करने का प्रयास किया है जिसके अंतर्गत उन्होंने जल शक्ति जीवन शक्ति कार्यक्रम लॉन्च किया। उड़ान युवा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रौद्योगिकी और इंटरनेट के अभिनव प्रयोग से लोगों की सोच में परिवर्तन लाना है। जिसके लिए आगामी 21 दिनों में जल शपथ, वाटर क्विज, शैक्षिक प्रतियोगिता, सेल्फी कॉन्टेस्ट आदि आयोजित किए जाएंगे जिसमें 2 हजार से ज्यादा लोगों के प्रतिभाग करने की संभावना है।

प्रतिभागियों को जहां डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा, वहीं उनको वाटर वॉरियर्स का खिताब देकर अपने समुदाय में जल संरक्षण विषयों पर जानकारी देने का दायित्व भी सौंपा जाएगा। एक विशेष मेथोडोलॉजी के अंतर्गत इन गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा जिसके अनुसार ज्ञान अर्जित करना पूर्ण बदलाव का पहला चरण है और अर्जित ज्ञान को क्रियान्वित कर सोच, व्यवहार और कर्म में परिवर्तन करना दूसरा चरण है।

अमन ने वार्ता में बताया कि गतिविधियों का संचालन विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है जिसमें लोगों को आगामी जल संकट से निजात पाने के लिए अभी से ही अपनी दिनचर्या में बदलाव की अपील की जा रही है। यह दुनिया के लिए पीढ़ी में एक बार आने वाला क्षण है जब हम वैश्विक समस्या के निवारण में सहभागी बन सकते है। इसलिए अपनी भूमिका निभाएं और जो आप कर सकते है वो करे।

उपलब्धियां: उड़ान युवा मंडल द्वारा पूर्व में सराहनीय कार्य कर विभिन्न पुरुस्कार प्राप्त किए गए जिसमें उन्होंने कांवड़ यात्रा एप बनाकर एकता पुरुस्कार पाया तो वहीं कॉन्टेस्ट 360 के लिए यंग ट्रांसफॉर्मर्स अवार्ड से सम्मानित हुए।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT