नपा अध्यक्ष और पीएमओ की सक्रिय भूमिका के तहत गणेश विसर्जन संपन्न

तक़ीम अहमद जिला ब्यूरो
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव

जुन्नारदेव नगर में स्थापित प्रतिमाओं का हो रहा विधिवत विसर्जन

नपा अध्यक्ष और सीएमओ की सक्रिय भूमिका

जुन्नारदेव
श्री अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आज नगर में स्थापित गणेश पंडाल एवं निजी आवास पर स्थापित की गई प्रतिमाओं का आज विसर्जन प्रारंभ हो गया।

आज दोपहर बाद से ही नगर के प्रमुख मार्ग से इन प्रतिमाओं का विसर्जन स्थानीय बंधाताल की ओर किया गया। श्री महादेव उड़ान पुल एवं तामिया-जुन्नारदेव सड़क निर्माण के चलते यहां का विसर्जन हेतु निर्मित किया गया घाट स्थल हटा दिया गया था।

फलस्वरुप स्थानीय प्रतिमाओं का विसर्जन के लिए बड़ी समस्या पैदा हो गई थी। गत दिनों शांति समिति की बैठक में यह तय किया गया था कि नगर पालिका परिषद के द्वारा यहां पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर नगर में स्थापित प्रतिमाओं का गरिमामय तरीके से विसर्जन सुनिश्चित किया जाए ताकि भक्तजनों की आस्था को चोट ना पहुंचे। इसी के तहत आज नगर पालिका परिषद के द्वारा स्थानीय बंधाताल पर हाइड्रा (क्रेन) की व्यवस्था कर यहां पर नगर की स्थापित विशालकाय प्रतिमाओं का विधिवत तथा आस्था पूर्वक विसर्जन कियागया। यह विसर्जन इन पंक्तियों के लिखे जाने तक जारी था। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा धुर्वे व नगर निरीक्षक राकेश सिंह बघेल अपने अमले के साथ उपस्थित थे।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT