धोखधड़ी के मामले में एक बड़े गिरोह का पुलिस द्वारा पर्दाफाश, जाने क्या और कहां का है यह लफड़ा?

रीवा (मध्यप्रदेश) संवाददाता: गौरव पटेल
जिला छिंदवाड़ा

रीवा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी गोविंदगढ़ थाना प्रभारी एवं स्टाफ ने धोखाधड़ी करने वाले बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश 10 मोबाइलों सहित लाखों की सामग्री जप्त

रीवा पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वीपी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोविंदगढ़ शिवा अग्रवाल के द्वारा स्टाफ के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गैंग को किया है गिरफ्तार।

विस्तृत वर्णन इस प्रकार से है कि दिनांक 06/ 04/23 को फरियादीया संगीता ने अन्य 10 महिलाओं के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लिखाई थी कि दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंच कर बताएं कि शासन द्वारा हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं! सभी लोग अपना अपना आधार कार्ड नंबर नोट करा कर अंगूठा लगाने वाली मशीन में अंगूठा लगा दें! सभी महिलाओं ने अपना आधार कार्ड देकर मशीनों में अंगूठा लगा दिया और वह आरोपी मौके से फरार हो गए! बाद में महिलाओं को पता चला कि हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई है!

ऐसा ही एक मामला दिनांक 12/04/23को प्रकाश में आया जिसमें फरियादया गुंजी के साथ भी उसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया। पूरे क्षेत्र में जनता को जागरूक करने के साथ-साथ थाना गोविंदगढ़ की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की मुहिम शुरू की। और दिनांक 13/04/23 को को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जिनका मुख्य सरगना आरोपी विकास कोरी मनगवां में बैठकर एक गिरोह संचालित कर रहा था जो नए नए लड़कों को अपनी बातों में उलझा कर अपराध करने के लिए रजामंद करके लड़कों को अंगूठा लगाकर पैसा निकालने वाली मशीन, एक मोबाइल, एक आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराता था। जिसके द्वारा लड़कों द्वारा क्षेत्रों में जाकर देहात में महिलाओं के साथ हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर ठगी की जाती थी! इस प्रकार थाना गोविंदगढ़ पुलिस द्वारा 420 के दो मामले दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं नए लोगों को इनका शिकार होने से बचाया गया।

जप्त सामग्री: दस मोबाइल कीमती ₹2,00,000/- एक मोटरसाइकिल कीमती ₹1,00,000/- पांच थंब इंप्रेशन मशीन जिनकी कीमत ₹20,000/- साथ ही आरोपियों के बैंक खातों को भी होल्ड पर रखा गया है जिनमें लाखों रुपए होना बताया जा रहा है, कई बड़े नाम भी आ सकते हैं सामने।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी गोविंदगढ़ शिवा अग्रवाल, उप निरीक्षक महेंद्र पांडे, सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुनील पांडे, प्रधान आरक्षक किमला प्रजापति, आरक्षक उपेंद्र सिंह बघेल, आरक्षक प्रिंस सिंह बघेल, आरक्षक दिवाकर तिवारी, आरक्षक देवराज गौतम, महिला आरक्षक शिवानी सिंह, गीतांजलि झरिया एवं अन्य स्टाफ।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT