डबल मर्डर केस का अपराधी गिरफ्तार कई महीनों से दे रहा था पुलिस को चकमा

भोजपुर
संवाददाता एवं ब्यूरो चीफ

भोजपुर में डबल मर्डर केस में वांटेड अपराधी गिरफ्तार:9 महीने से फरार चल रहा था; दो दोस्तों की हत्या कर शव आहर में फेंका था

भोजपुर पुलिस ने सहार क्षेत्र से डबल मर्डर केस में एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी की पहचान एकवारी गांव निवासी लीली सिंह उर्फ चांद के तौर पर हुई है।
पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है।

दोहरे हत्याकांड के अनुसंधान में उसका नाम आया था। करीब नौ महीने से पुलिस तलाश कर रही थी। दो दोस्तों की हत्या कर शव को आहर में फेंक दिया था

अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार

भोजपुर पुलिस ने सहार क्षेत्र से डबल मर्डर केस में एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी की पहचान एकवारी गांव निवासी लीली सिंह उर्फ चांद के तौर पर हुई है। पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़ा तीन केस मिला है। दोहरे हत्याकांड के अनुसंधान में उसका नाम आया था। करीब नौ महीने से पुलिस तलाश कर रही थी।घटनास्थल से मोबाइल, गांजा काटने वाला कटर, फाइटर बरामद हुआ था।

कुछ दूरी पर बाइक मिली थी। परिजनों ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
नारायणपुर थानाध्यक्ष चंदन भगत ने बताया कि इस में पहले 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अब इस केस में यह तीसरी गिरफ्तारी है।

संवाद; डी आलम शेख

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT