जिसका हमे था इंतजार आखिर वो घड़ी आ ही गई,देश भर में ये सेवाएं आज से हुई लॉन्च जाने पूरी खबर,
भारत में आ गया 5G सर्विसेज लॉन्च
मिल जाएगा स्लो इंटरनेट से छुटकारा।
भारतीय इंटरनेट यूजर्स के लिए 5जी का इंतजार खत्म करते हुए देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5G इंटरनेट सेवाएं लॉन्च कर दी है।
उन्हों ने दिल्ली स्थित के प्रगति मैदान में आज 1अक्टूबर से शुरू हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस(MIC) 2022आयोजन के पहले दिन इन सेवाओं की शुरआत की।
इसके बाद सबसे पहलें इंडस्ट्रीज और फिर बाकी यूजर्स के लिए ये 5G सेवाए रोल आउट की जाएगी।
लगभग सभी टेलीकाम कंपनियों ने 5G रोल आउट के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।
आयोजन मैं शोकेस किए गए 5G सेवाओं के इस्तेमाल सोलुशंस और उनसे जुड़ी संभावनाओ के प्रदर्शन में भी प्रधान मंत्री ने हिस्सा लिया। और इनके काम करने का तरीका समझा।
IMC 2022आयोजन में 100से ज्यादा स्टार्ट अप्स ने भी हिस्सा लिया है। जो 5G से जीते सॉफ्ट वेयर और हार्डवेयर सॉल्यूशंस पर काम कर रहे है।
प्रधान मंत्री ने इंटरनेट की 5 वी जेनरेशन के साथ आने वाले बदलाओं को समझाने के लिए पूरा वक्त लिया। और समझा कि अलग अलग क्षेत्रों पर इस का क्या असर पड़ेगा।
दूर संचार विभाग ने ब ताया है कि 5G सेवाओं का फायदा सबसे पहले 13शहरों में रहने वाले यूजर्स को मिलेगा। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता चंडीगढ़ बेंगलुरु गुरुग्राम, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे,गांधी नगर, अहमदाबाद और जाम नगर शामिल है।
इन शहरों के बाद साल के आखिर तक बाकी बचे बड़े शहरों और अगले साल अन्य सर्कल्स में भी 5G सेवाओं से जुड़ा नेटवर्क तैयार किया जाएगा। और उसका फायदा यूजर्स को मिलने लगेगा।