क्यों अंग्रेजों से भी ज्यादा खतरनाक है R S S और बीजेपी

विशेष
संवाददाता

देश के लिए अंग्रेजों से भी खतरनाक है BJP– RSS… बांटो और राज करो के फार्मूले से देश हो रहा खोखला

आज़ादी के आंदोलन के वक्त अगर अंग्रेजों ने हिंदू महासभा और मुस्लिम लीग न बनाया होता तो भारत 1947 से पहले आजाद भी हो गया होता और देश का विभाजन भी न होता।
मगर अंग्रेजों को पता था कि अगर भारत के हिंदुओं और मुसलमान को बांट दिया जाए तो भारत कमजोर और खोखला हो जाएगा। फिर यहां राज करने में कोई बाधा नहीं रह जाएगी।

आज BJP-RSS ने भी कुर्सी के लिए अंग्रेजों का यही सूत्र अपना लिया है.जो औरंगजेब 300 साल पहले मर चुका है, आज उसके नाम पर देश में दंगे होते हैं। और BJP सरकार के नाकामियों पर कोई चर्चा ही नहीं हो रही।

कहा जाता है कि जो देश धर्म के आधार पर वर्तमान और भविष्य को छोड़कर इतिहास में जीने-मरने लगता है, उस देश को और उस देश की जनता को बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता।
आप खुद सोचिए कि चर्चा करने के लिए कितने मुद्दे हैं देश में?.मगर चर्चा सिर्फ़ अकबर, औरंगजेब और मंदिर मस्जिद पर होती है।

नौकरी न मिलने के कारण देश के युवा फांसी पर झूल रहे हैं,
कर्ज में डूबा किसान कीटनाशक पीकर मरने पर मजबूर है,
अमृतकाल में बेटियां देश की किसी कोने में सुरक्षित नहीं है,
महंगाई के कारण घर की दाल-रोटी मुहाल हो गया है,
अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है, कुछ पूंजीपतियों के हाथ में पूरा देश नीलाम किया जा रहा है,
हर रोज कोई न कोई सड़क, पुल, एयरपोर्ट और स्टेशन BJP के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं।
भारत की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो चुकी है। चीन-अमेरिका हमें रोज आंख दिखा रहे हैं,

ऐसे न जाने कितने मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा होनी चाहिए। मगर चर्चा तो सिर्फ हिन्दू बनाम मुस्लिम की होती रही है। क्योंकि BJP नफरत और बांटने की राजनीति करती है।

समय-समय पर वो हिंदू-मुस्लिम के बीच दंगा भड़काने लगती है। लोगों को आपस में लड़ाने लगती है, ताकि असली समस्याओं पर चर्चा न हो और उनकी कुर्सी बची रहे।
आज जहां-जहां BJP की सरकारें है, वहां BJP महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को चर्चा से बाहर करने के लिए अकबर-औरंगजेब, हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद, श्मसान-कब्रिस्तान के मुद्दे उछाल देती है। फिर इन प्रदेशों में BJP सरकार क्या काम कर रही है, इस पर चर्चा ही नहीं होती।

अगर जनता धर्म, मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों में नहीं उलझेगी तो BJP सरकार के कामों पर चर्चा होगी। जनता सरकार के नाकामियों पर सवाल उठाएगी, अपने मुद्दों के लिए लड़ेगी। इसलिए BJP ने नया तरीका निकाला है-लोगों की भावनाओं को भड़काकर उनमें आग लगाने का। इससे ध्रुवीकरण भी होगा और जनता BJP को वोट देने पर मजबूर हो जाएगी।
BJP ने दो साल पहले मणिपुर को जला दिया, लोग मर रहे हैं, चिल्ला रहे हैं मगर प्रधानमंत्री को आज तक वहां जाने की फुर्सत नहीं मिली। BJP ने असम को मिजोरम से लड़ाया, महाराष्ट्र से कर्नाटक को लड़ाया। अगड़े को पिछड़े से लड़ाया, हिंदूओं को मुस्लिमों से लड़ाया। इनका काम ही लड़ाकर राज करना है।

अब ये समय है, जनता को अपनी समझदारी दिखाने का। जनता को गुमराह नहीं होना है, नहीं तो BJP-RSS के बुने जाल में देश गहरे फंस जाएगा। BJP सत्ता के देश को खोखला कर खा जाएगी।
संवाद;पिनाकी मोरे

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT