कई दिनों से फरार चल रहे इस भोजपुरी सिंगार को पुलिस ने आखिर किया गिरफ्तार ,जाने क्या है पूरा मामला?

संवाददाता
यासीन कुरेशी

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. कई दिनों से फरार चल रहे भोजपुरी सिंगर समर सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आकांक्षा के केस में समर सिंह का नाम बार-बार सामने आ रहा था। बीती रात, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से समर सिंह को गिरफ्तार किया गया। वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद CJM कोर्ट में पेश किया। आरोपी की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मांगी गई है। आकांक्षा की मां ने अपनी बेटी की मौत को सुसाइड नहीं मर्डर बताया है और इसके लिए उन्होंने समर को ही जिम्मेदार ठहराया है।

जबकि समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई तेजी से कर रही है। आ

कांक्षा की मां ने समर पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा कि 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि आकांक्षा भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT