एक शाम शहीदों के नाम में शहीद परिवार हुए सम्मानित
शहीदों के नाम
कार्यक्रम में उड़ान युवा मंडल ट्यौढी हुआ सम्मानित।
बड़ौत। रविवार को यश कुमार फिल्म प्रोडक्शन और पॉलिटिकल साथ के सौजन्य से श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति बड़ौत के तत्वाधान में नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ भाजपा नेता दीपक शर्मा ने किया।
तिरंगा यात्रा, तिरंगा चौक से होते हुए विहर्ष सभागार पर समाप्त हुई जिसका जगह जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में जहां 201 फुट का तिरंगा चर्चा का विषय रहा, वहीं तिरंगा यात्रा में प्रस्तुत की गई भव्य झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी।
वहीं शाम को जैन कॉलेज के विहर्ष सभागार में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में नगर के समस्त गणमान्य लोगों ने देशभक्ति कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से शहीदों को पूजा जाने लगा है। वहीं कार्यक्रम में हरयाणवी गायक विश्वजीत चौधरी ने शहीदों को समर्पित एक गाने की लाइव प्रस्तुति दी जिस पर उनको सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही हरयाणवी एक्टर सार्थक चौधरी को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों मे धर्मवीर प्रजापति, कारागार एवं होमगार्ड मंत्री, भाजपा नेता दीपक शर्मा, भाजपा नेता संजय प्रजापति, सोनोटेक कंपनी के ऑनर हंस राज सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार और उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलनिया की इस पहल की सभी ने जमकर सराहना की।
वहीं कार्यक्रम में शहीद परिवारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनके सम्मान में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने एक गीत भी प्रस्तुत किया। इसके उपरांत जनपद के विकास हेतु पूर्ण समर्पण से कार्य करने वाले समाज सेवी विभूतियों में हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ हरित बंसल, उड़ान युवा मंडल ट्यौढी के अध्यक्ष शिक्षा रत्न अमन सिंह, सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष वंदना गुप्ता, यश कुमार फिल्म प्रोडक्शन से विकास मलनिया, वर्षा डिजिटल फोटो कलर लैब से विपिन प्रजापति सहित तमाम गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। साथ ही सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार जताया।
संवाद:
अमन कुमार