एक अपील देश के राष्ट्रपति,पीएम मोदी गृह मंत्री और दुनिया की ह्यूमन राइट्स संस्थाओं के नाम, त्रिपुरा में हो रहे मानव संहार और मुस्लिमो पर अत्याचार पर रोक लगाने हेतु
सेवा में,
माननीय राष्ट्रपति महोदय,पीएम ,गृह मंत्री भारत नई दिल्ली
जिलाधिकारी महोदय प्रयागराज (उ०प्र०), और वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स संस्थाएं
विषय÷ विश्व हिन्दू परिषद नामक संगठन के दंगाइयों,आतंकियों द्वारा त्रिपुरा में हो रहे मुसलमानो का नरसंहार व हमारे धार्मिक स्थलों को तोड़ने, आगजनी व मुसलमानो के घर जबरन घुसकर तोड़ फोड़ व महिलाओं के साथ दुर्बयव्हार कर तथा पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बारे में माइक साउंड लगाकर अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी कर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने , देश की शांति,सुरक्षा भंग कर दंगा करने करवाने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने, तथा भगवा आतंकियों दंगाइयों पर NSA लगा कर कानूनी कार्यवाही किये जाने,
व भारत में विश्व हिन्दू परिषद नामक संगठन को बैन किये जाने के सम्बंध में।
महोदय,
उपरोक्त विषय में निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों से त्रिपुरा में विश्व हिन्दू परिषद नामक संगठन द्वारा मुसलमानो का नरसंहार व हमारे धार्मिक स्थलों को तोड़ने आगजनी व मुसलमानो के घर जबरन घुसकर तोड़ फोड़ व महिलाओं के साथ दुर्बयव्हार कर तथा पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बारे में माइक साउंड लगाकर अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी कर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है,
तथा एक खास समुदाय के लोगो को निशाना बना कर अत्याचार किया जा रहा है, दंगाई धारदार तलवार हथियार बम पेट्रोल के साथ हर जगह हर इलाके में आतंक मचा रखा है।
एक बड़ी भीड़ के साथ दंगाइयों ने मुसलमानों का कत्लेआम मचा रखा है, लेकिन त्रिपुरा में शासन प्रशासन द्वारा दंगाइयों पर कोई कार्यवाही नही की गई न की जा रही है!
त्रिपुरा इस वक्त ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश के संविधान से अलग हो गया है। वहाँ शासन प्रशासन के कान में जू तक नही रेंग रही है।
सोशल मीडिया पर कई न्यूज़ पेपर में त्रिपुरा के हालात दिखाए बताएं भी जा रहे हैं।
जिसमें बीबीसी न्यूज, एन डी टीवी, रिपब्लिक न्यूज, द लल्लन टॉप , NDTV India व सोशल मीडिया से खबर मिल रही है।
महोदय,
त्रिपुरा में हो रहे दिन दहाड़े मानव नरसंहार अत्याचार से देश में बल्कि विदेशों में भी रहने वाले मुस्लिम समाज बहुत आहत हुआ है और साथ ही साथ भारत देश की छवि भी विदेशों में धूमिल हुई है।
जबकि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इस धर्मनिरपेक्ष देश में आये दिन मुस्लिम धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जाता है और मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं से खेला जाता है और जगह जगह आतंकियों द्वारा मुसलमानों की मोब्लिचिंग की जाती है, लेकिन ऐसे आतंकियों पर कोई कार्यवाही नही की जाती है।
महोदय दंगाइयों द्वारा भारत की एकता अखण्डता को तोड़ा जा रहा है देश में दो समुदायों के बीच नफरत पैदा किया जा रहा है।
महोदय ऐसे लोग यही चाहते हैं कि मुसलमानों की मोब्लिचिंग कर हत्या कर घरो को धर्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा कर महिलाओं से दुर्बयव्हार कर तथा मुस्लिम धर्म के धर्मगुरुओं व पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का अपमान कर मुस्लिम समुदाय को वरगलायें ताकि देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा किया जा सके और मुस्लिम समुदाय को गुस्सा दिलाया जा सके और देश की अमन चैन शांति खराब हो। मुस्लिम समुदाय शान्तिप्रिय है और अमन शान्ति चाहता है।
परंतु शांति और सेक्युलरिजम व गंगा जमुनी तहजीब के नाम पर देश का मुस्लिम समुदाय अपने धर्म और अपने धर्मगुरुओं व पैग़म्बरे आज़म सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की तौहीन किसी भी हाल में बर्दाश्त नही करेगा।
महोदय, हमारे प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का अपमान ईशनिंदा से ज़्यादा है कि आप उनके भी सरदार हैं। और दुनिया में कई देशों में ईशनिन्दा की सज़ा सज़ा-ए-मौत है।
पिछले कुछ वर्षों से भारत में लगातार ऐसी घटनाएँ बढ़ गयी हैं।
जिसमें इस्लाम धर्म व धर्मगुरुओं व पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर लगातार अपमान तिरस्कार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
परन्तु अपराधियों पर कोई कार्यवाही नही की जाती है ।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस पर भी सख्त कानून बनाये।
और तत्काल प्रभाव से त्रिपुरा के मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को रुकवा दें और दंगाइयों पर सख्त कार्यवाही करें।
तथा विश्व हिन्दू परिषद नामक संगठन को पूरी तरह से बैन कर दें।
अतः श्रीमान महामहिम जी से विनम्र अनुरोध है कि विश्व हिन्दू परिषद नामक संगठन के भगवा आतंकियों द्वारा त्रिपुरा में हो रहे मुसलमानो का नरसंहार व हमारे धार्मिक स्थलों को तोड़ने ,आगजनी व मुसलमानो के घर में जबरन घुसकर तोड़ फोड़ व महिलाओं के साथ दुर्बयव्हार कर तथा पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के खिलाफ माइक साउंड लगाकर अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी कर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने व देश की शांति,सुरक्षा भंग कर दंगा करने करवाने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाय। उन्हे तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
दंगाइयों पर आपराधिक मुक़दमों के साथ उनपर NSA लगाया जाये।
मुस्लिम समुदाय की आपसे गुजारिश है कि दंगाइयों को राजनीतिक संरक्षण न प्राप्त होने दिया जाये तथा दंगाइयों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये,
यदि त्रिपुरा में मुसलमानों पर अत्याचार नही रोका गया और वहाँ आतंक मचाने वाले दंगाइयों को गिरफ्तार नही किया जाता है ,
तो देश के हर राज्य हर शहर के मुस्लिम समुदाय को मजबूरन सड़कों पर आना पड़ेगा व विभिन्न तंज़ीमो संस्थाओं के बैनर तले विधिक तौर पर (संविधान के दायरे में) आंदोलन करना पड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
दिनांक
भवदीय
अधिवक्ता मुहम्मद वाहिद सिद्दीकी
तहफ़्फ़ुज़-ए-नमूसे रिसालत एक्शन ट्रस्ट
(TNRAT) उत्तर प्रदेश प्रेसिडेंट
प्रयागराज उत्तर प्रदेश
सूचनार्थ प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित है-
1- माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत नई दिल्ली
2- माननीय केंद्रीय गृहमंत्री महोदय नई दिल्ली
3- माननीय मुख्यमंत्री महोदय त्रिपुरा
4- माननीय डी जी पी महोदय,राज्य-त्रिपुरा
5- माननीय गृहमंत्री, राज्य-त्रिपुरा,तथा
संयुक्त राष्ट्र संघ के सचिव और एम्नेस्टी इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स वाच।