इस साल भी आजादी के पावन पर्व पर घर घर अभियान के मद्देनजर जनजागरूकता रेली का हुआ आयोजन,

तकीम अहमद संवाददाता छिंदवाड़ा ब्यूरो
जुन्नारदेव

घर-घर तिरंगा अभियान हेतु जनजागरूकता रैली का हुआ आयोजन

जनजागरूकता रैली ने किया नगर भ्रमण

हाथों में तिरंगा लिए युवाओं में उमड़ा जोश

हाथों में तिरंगा लेकर झूम उठे नौनिहाल

वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारो से गूंज उठा जुन्नारदेव का आसमाँ

जुन्नारदेव-
देश की आन, बान, शान और हमारे स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगा के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान” के तहत आज शहर में एक जनजागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर उत्साही और उमंगित दिखाई दे रहे थे।

हाथों में तिरंगा लेकर “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” का उद्घोष कर रहे लोगों में अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे और देश के प्रति एक अनोखा जज्बा दिख रहा था। नगर के प्रमुख मार्गो पर भ्रमण कर रही इस रैली में शामिल लोगों के द्वारा नगर के समस्त व्यापारी वर्ग एवं आम जन को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने-अपने प्रतिष्ठान, कार्यालय और आवास पर तिरंगा लगाए जाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस रैली में शामिल युवाओं में अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम में जोश उमड़ता हुआ दिखाई दिया तो, वही दूसरी ओर हाथ में तिरंगा लेकर नोनिहाल झूमते दिखाई दिए। शासकीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ हुई यह रैली का नगर भ्रमण के उपरांत स्थानीय आरक्षी गृह में समापन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में शासकीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, राजनीतिक दलों के राजनेतागण, नगर के लगभग समस्त शैक्षणिक संस्थाओ में अध्ययनरत छात्र-छात्राये सहित पत्रकारगण शामिल थे।

रैली में शामिल थे यह लोग-

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में प्रमुख रुप से एसडीएम सुश्री नेहा सोनी, तहसीलदार कुणाल राउत, डीएसपी केके अवस्थी, प्रभारी नगर निरीक्षक पूनम उईके सहित समस्त शासकीय विभागों के प्रमुख अधिकारीगण, कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण सहित राजनीतिक दलो के पदाधिकारीगण शामिल हुए थे।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT