इस समाज की महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया हरियाली उत्सव और बांटे तुलसी के पौधे
तकीम अहमद संवाददाता
दमुआ जुन्नारदेव
ब्रह्म समाज की महिलाओं ने मनाया बड़े ही धूमधाम से हरियाली उत्सव, ओर बांटे तुलसी के पौधे
जुन्नारदेव —
वर्तमान में सावन के पवित्र अधिक मास में पूजन अर्चन का दौर जारी है ऐसे में ब्रह्म समाज की महिलाओं द्वारा भी सावन महीने में हरियाली महोत्सव मनाया गया।
ब्रह्म समाज महिला मंडल द्वारा स्थानीय लॉन में हरियाली उत्सव मनाया, जिसमें महिलाओं ने आपस में एक दूसरे को सुहाग की सामग्री आदान प्रदान कर मंगल शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही रोचक खेलों का आयोजन किया। जिसमे विजयी महिलाओं ने पुरस्कार भी प्राप्त किए।
कार्यक्रम के अंत में तुलसी के पौधे वितरित किए गए इस कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में समाज की अध्यक्ष कीर्ति उपाध्याय, उपाध्यक्ष मनीषा चतुर्वेदी, सचिव पूर्णिमा शर्मा, सह सचिव शानू तिवारी, नीलिमा पागे, नेहा पागे, कल्पना उपाध्याय, अपर्णा तिवारी, ममता अवस्थी, एकता दुबे ,रजनी तिवारी, सुनीता चैटर्जी, पीहू बनर्जी, नेहा त्रिवेदी,दीपा शर्मा, नीतू शर्मा, रोली द्विवेदी, पिंकी मिश्रा,दीपिका शर्मा, मंजरी पाठक एवं ब्रह्मसमाज की महिलाओं द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।