इतने सालों बाद जुन्नारदेव को प्राप्त हुआ व्यापारी मंडल

तक़ीम अहमद जिला ब्यूरो
जुन्नारदेव
17 वर्ष के बाद जुन्नारदेव शहर को मिला व्यापारी मंडल अध्यक्ष

तरुण बत्रा का अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध मनोनयन

आठ सदस्यीय संरक्षक मंडल का भी चयन

मंगल भवन में व्यापारियों की आम बैठक में हुई घोषणा

जुन्नारदेव
नगर के मंगल भवन में शुक्रवार को व्यापारियों की आम बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में व्यापारी मंडल के पुनर्गठन के लिए कवायद की जानी थी।. मंगल भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध व्यापारी चंद्रप्रकाश शर्मा के द्वारा की गई। इस बैठक में बीते 17 वर्षों से नगर में व्यापारी मंडल के न होने को लेकर व्यापारी खासे दुखी थे।

इस बैठक में समस्त व्यापारियों के द्वारा आम राय से नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी तरुण बत्रा के अध्यक्ष पद के मनोनयन पर एकमत से सर्वसम्मति व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त इसी बैठक में आठ सदस्यीय संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया। इनमें सर्वश्री चंद्र प्रकाश शर्मा, विनोद जुनेजा, अमरदीप राय, राकेश जैन, तरुण उपाध्याय, मोहम्मद ताहिर, ऋषि वर्मा और नवीन मीरानी का नाम शामिल है।

व्यापारी मंडल के बृहद स्वरूप के निर्माण के लिए विभिन्न व्यवसाय के प्रतिनिधियों के रूप में जगदीश सोनी, उमेश बत्रा, निरंजन राय, सोमनाथ पाली, अरुण सोनी, अरुण गुगनानी, किशोर यादव, जितेंद्र माहोरे, मनमोहन खाड़े, संतोष सिकंदरपुरे, रमेश कनौजिया, प्रदीप राय, महेश साहू, रानू रसेला, अनिल चौकसे, मोनू चावला, आशीष चौरसिया सहित अन्य लोगों को समाहित किया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष तरुण बत्रा ने उपस्थित व्यापारियों के बड़े समूह को संबोधित करते हुए उनका आभार प्रकट किया। इसी दौरान अध्यक्ष तरुण बत्रा ने आगामी तीन माह में नवीन व्यापारी मंडल के गठन को पूर्ण रूप से कर दिए जाने की मंशा भी जाहिर की है।

यहां पर उपस्थित नगर के व्यापारीगण कृष्ण कुमार शुक्ला, भूपेश चौरसिया, हरीश साहू, शेखर बरहेया, कपिल शुक्ला, मोहम्मद मुजाहिद, मोहन भाई, पंकज पटवा, मयंक साहू, मनीष चौरसिया, उपेंद्र पटवा, वसीम खान, सचिन बरहैया, प्रवीण बेलसरे, कपिल अग्रवाल, जगदीश ठाकुर सतीश साहू, मनोज जयसिंघानी, अमित साहू, रहमत भाई, दिनेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष तरुण बत्रा को बधाई प्रेषित की है।

/सामाजिक, साहित्यिक, व्यापारिक पृष्ठभूमि से जुड़े तरुण बत्रा को मिली नई जिम्मेदारी/

नगर के वरिष्ठ व्यापारी तरुण बत्रा को आज सर्वसम्मति से नगर व्यापारी मंडल का अध्यक्ष चुन लिया गया है। एम काम और एल एल बी तक की शिक्षा प्राप्त तरुण बत्रा नगर के साहित्यिक, सामाजिक व व्यापारिक गतिविधियों में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। विधानसभा के दोनों राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा से समान दूरी रखने के बावजूद इनके पदाधिकारी से उनके निकटतम मैत्रीपूर्ण संबंध भी है। नगर के उजड़ते व्यापार व्यवसाय की बड़ी चुनौती का सामना इन नवनियुक्त अध्यक्ष तरुण बत्रा को करनी होगी। अपनी बेबाकी और निष्पक्षता को लेकर वह हमेशा ही चर्चित रहते हैं।

शहर के व्यापारियों से जुड़े कई आंदोलनो में उनकी सहभागिता भी रही है। इसके अतिरिक्त शासन व प्रशासन से भी व्यापारियों का बेहतर समन्वय के लिए इन्हें सेतु की तरह कार्य करना होगा। हालांकि इससे पूर्व यह पत्रकारिता के व्यवसाय से भी जुड़े होने का लाभ कुछ हद तक व्यापारियों को मिलने की उम्मीद की जा रही है। सन 2000 से 2008 के बीच यह लगातार 8 वर्ष तक नगर व्यापारी मंडल के सचिव के रूप में भी इनका पारदर्शी कार्यकाल भी सराहनिय रहा था। अब इस नई चुनौती के साथ तरुण बत्रा एक बा

र फिर नई जिम्मेदारी को संभालने की तैयारी में है।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT