लुटेरी दुल्हन दूल्हे राजा की सुहागरात का सपना चकनाचूर कर प्रेमी के साथ हो गई रफूचक्कर

लखनऊ
संवाददाता

UP के बदायूं मे सुहागरात की रात दुल्हन बाइक सवार संग फरार हो गई। परिजनों ने FIR दर्ज कराई। दुल्हन जाते समय घर से नकदी ज़ेवर भी ले गई।

उसावां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में रहने वाले रमनपाल पुत्र राजेश्वर ने बताया, उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से करीब छह महीने पहले फोन आया था। फोन पर युवती ने अपना नाम सोनी बताया। जिसके बाद रमन पाल की बात होने लगी। इसके बाद शुक्रवार को लुटेरी दुल्हन महिला के साथ उसके गांव आ गई और उसने शादी करने की बात कही। दुल्हन के साथ आई महिला ने कहा वह गरीब है, वह अपनी बेटी की शादी रमन पाल से करना चाहती है। उसके परिवार में उसकी बेटी की शादी करने वाला कोई नहीं है।

जिसके बाद रमन पाल ने गांव की कुछ लोगों की रजामंदी से शाहजहांपुर जिले के कलान स्थित पटना देवकली मंदिर में शादी कर ली। शादी करने के बाद रमन पाल दुल्हन को विदा कर कर अपने घर ले आये। रात एक बजे दुल्हन ने पेट में दर्द होने की बात कही। इसके बाद वह डेढ़ लाख रुपये की नकदी और आभूषण लेकर बाइक सवार एक युवक के साथ बैठकर भाग निकली। आधी रात को जब दूल्हे की नींद खुली तो वह चीख पड़ा। दूल्हे के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए और कमरे में पहुंचते ही सारा मामला समझ गए।

दुल्हन के भागने के बाद उसकी मौसी भी भागने की फिराक में थी लेकिन परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। सुबह के समय जब इस बात की सूचना ग्रामीणों की हुई तब वहां भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद महिला को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने स्वयं को हरदोई की रहने वाला बताया। दुल्हन भी हरदोई की है और महिला उसकी रिश्तेदार है।
संवाद;मोहमद अरशद

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT