मुख्य मंत्री के समक्ष थामा बीजेपी का दामन,बीजेपी की दमुआ नगर पालिका बनाना लगभग तय

सव्वाददाता तकीम अहमद दमुआ

दमुआ.

कांग्रेस को कांग्रेस पार्षद की अनदेखी पड़ी भारी। अगर पूर्व मे ही लोबो को मना लिए होते तो आज शायद कांग्रेस की परिषद हो सकती थी

नगर पालिका दमुआ में निर्दलीय पार्षद से कांग्रेश के लिए उम्मीद तो भाजपा के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। दरअसल भाजपा ने यहां कुल 18 में से 9 वार्ड जीते हैं जबकि कांग्रेसी खाते में 8 वार्ड हैं। वह एक निर्दलीय को लेकर दोनों दल जोड़-तोड़ में जुटे हुए थे। दमुआ के वार्ड 18 से निर्दलीय प्रत्याशी के पुत्र पिछले सरकार मे नलजल विभाग मे सभापति थे, और अभी जीती पार्षद के पुत्र एवं पूर्व पार्षद विजेंद्र हिटलर लोबो ने गुरुवार को भोपाल में भाजपा की सदस्यता ले ली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। निर्दलीय के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस की उम्मीदों पर लगभग पानी फिर गया है। वहीं भाजपा के संख्या बल में अब 9 से 10 हो गई है यानी नगर सरकार बनाने उनका दावा अब और मजबूत हो गया है।

भोपाल में निर्दलीय को पार्टी की सदस्यता के दौरान उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू,महामंत्री टीकाराम यदुवंशी, परमजीत सिंह जी, मंडल अध्यक्ष मोनू साहू,और आनंद शुक्ला के मुताबिक दमुआ से कमलनाथ यदुवंशी और नंदकिशोर यदुवंशी ने भाजपा की सदस्यता ली है।

बीते 8 महीने पूर्व से ही नाराज थे हिटलर लोबो जबकि पूर्व सरकार मे हिटलर लोबो जल प्रदाय विभाग के सभापति थे। नगर पालिका अध्यक्ष से किसी बात को लेकर अनबन के चलते कार्यकाल पूरा होने के 8 माह पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। आरक्षण में वार्ड महिला होने पर मां फूलवती को निर्दलीय मैदान में उतारा और जीत दर्ज कराई थी।

परिषद के पहले कार्यकाल में भी वह पार्षद थी जबकि हिटलर लोबो को मनाने के लिए मान मनोव्वल करने के लिए कांग्रेस के विधायक और जिम्मेदार काग्रेसीयो द्वारा बहुत मानमनोव्वल की कोशिस की गई।उसके बाद भी लोबो नहीं माना, अगर मान जाता तो 9 सीट कांग्रेस 9सीटभाजपा हो जाती। फिर ये नहीं कह सकते थे कि सरकार किसकी बनती? पर
अब तय हो गया है कि सरकार भाजपा की परिषद बनना लगभग तय हो गई है!

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT